#अपराध

March 11, 2025

हिमाचल: लड़कियों को इम्प्रेस करने बाइक पर स्टंट कर रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा 

सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड घटना के आधार पर हुई कार्रवाई 

शेयर करें:

Bike Stunt dharamshala

धर्मशाला। कॉलेज के आसपास लोगों को इम्प्रेस करने के लिए युवा अक्सर तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट करते हैं। ऐसे ही एक मामले में सड़क पर स्टंट करते एक युवक की करतूतें कांगड़ा पुलिस के सीसीटीवी पर रिकॉर्ड हो गई। उसके बाद पुलिस ने युवक को पकड़कर उसकी बाइक जब्त कर ली। 

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल विधानसभा बजट सेशन डे टू: सड़कों की खस्ता हालत पर होगी चर्चा, ये रहेगा खास

 

घटना सोमवार को धर्मशाला कॉलेज के पास की है। बताया जाता है कि युवक ने राह चलती एक कार को ओवरटेक करते हुए अचानक गाड़ी का अगला पहिया हवा में उठा लिया और स्टंट करना शुरू कर दिया। इसके बाद, वह तेज गति से बाइक को कचहरी की ओर लेकर चला गया। इस घटना के कारण आसपास से गुजर रहे अन्य वाहन चालक घबरा गए। 

वीडियो देखकर पुलिस ने युवक को पहचाना 

युवक की करतूत कांगड़ा पुलिस के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में बाइक का नंबर देखकर पुलिस ने युवक की पहचान की और फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक की बाइक जब्त कर ली। बाइक चलाने वाला युवक बैजनाथ क्षेत्र का निवासी है।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू बोले- किसी से मांगने की जरूरत ना पड़े, बिजली प्रोजेक्ट्स में हिमाचल का हिस्सा हो तय

स्टंट से बचें

सड़कों पर स्टंट करना न बाइकर्स के लिए, बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। इस तरह की हरकतों से सड़क पर सुरक्षा की स्थिति बिगड़ सकती है और इससे किसी भी अप्रत्याशित दुर्घटना का खतरा हो सकता है। पुलिस ने युवाओं से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचें। एएसपी ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति भविष्य में इस तरह की हरकत करता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख