#अपराध

April 14, 2025

हिमाचल: फेसबुक पर लाइव आकर गटक ली शीशी, पुलिस-कांग्रेस नेताओं पर लगाया आरोप

युवक बोला-कांग्रेस नेताओं ने झूठे केस में फंसाया

शेयर करें:

Kangra Dehra Youth News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा में एक युवक ने पुलिस और कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को फेसबुक पर लाइव आकर जहर की शीशी गटक ली। युवक ने इससे पहले अपनी जान को खतरा भी बताया था।

भाई ने किया था लाइव

डाडासीबा के रहने वाले अभी धीमान नाम के युवक को पहले तो डाडासीबा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, फिर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फेसबुक लाइव अभी धीमान के भाई परीक्षित ने किया था। जहर खाने वाले अभी का कहना है कि डाडासीबा पुलिस और कुछ कांग्रेस नेताओं ने उसे झूठे मामले में फंसाया, जिसके कारण मानसिक दबाव में आकर उसे यह कदम उठाना पड़ा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में कल महिलाओं को मिल सकते हैं 1500 रुपए, जानिए क्या है CM सुक्खू का प्लान

यह है पूरा मामला

अभी धीमान ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया था कि उसकी जिंदगी को खतरा है। उसके बाद पुलिस चौकी में एक झगड़े का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने अभी के भाई अभिषेक धीमान और कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दिहाड़ी लगा कर घर जा रहे थे चार दोस्त, गहरी खाई में गिर गई कार

गाली-गलौच, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप 

अभिषेक धीमान खुद को पत्रकार बताता है। इस मामले में पुलिस ने अंकुश उर्फ होंड़ो, आशु और अंकू पर भी केस दर्ज किया है। इन पर शराब के नशे में गाली-गलौच, मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे संगीन आरोप हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख