#अपराध

May 15, 2025

हिमाचल: पशुओं को चराने गए बेटे को कुएं में मिली पिता की देह, चार दिन से थे लापता

परिवार की सकुशल वापस लौटने की टूट गई उम्मीद

शेयर करें:

Kangra dehra News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां परिवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उनके परिवार के एक शख्स का शव गांव के कुंए से  बरामद हुआ। परिवार को उम्मीद थी कि पिछले चार दिन से लापता उनके परिवार के सदस्य को पुलिस ढूंढ निकालेगी और वह सुरक्षित घर आ जाएगा, लेकिन लापता होने से चार दिन बाद परिवार की उम्मीद टूट गई।

कहां का है मामला

मिली जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिला के पुलिस थाना हरिपुर के तहत आते महेवा गांव से लापता एक व्यक्ति का शव गांव के बीचों बीच बने कुएं से बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक व्यक्ति की पहचान 76 वर्षीय चंद राज निवासी महेवा गांव जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : सतलुज में फंसे दो मासूम, चीख-पुकार से दहला इलाका- पावर प्रोजेक्ट बंद कर बाहर निकाले

10 मई को अचानक लापता हो गया था शख्स

बताया जा रहा है कि चंद राज 10 मई को अचानक अपने घर से लापता हो गया था। परिजनों ने तीन दिन तक उसकी तलाश की, लेकिन जब उसका कहीं कोई पता नहीं चला तो परिवार के सदस्यों ने 13 मई को पुलिस थाना हरिपुर में चंद राज की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने भी शिकायत मिलने के बाद लापता शख्स की तलाश शुरू कर दी थी।

बेटे ने कुएं में तैरती देखी देह

बताया जा रहा है कि बीते रोज बुधवार को चंद राज का बेटा अपने खेतों में पशुओं को चरा रहा था। इसी बीच जब वह कुएं के पास पहुंचा तो उसने कुएं में शव को पड़े हुए देखा। जिसकी सूचना उसने गांव वालों और पुलिस थाना हरिपुर को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। परिजनों ने मृतक की शिनाख्त चंद राज के रूप में की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मायके में रहती थी शादीशुदा भतीजी, चाचा की बिगड़ी नियत- ससुराल जाने पर हुआ खुलासा

परिवार और ग्रामीणों की मानें तो चंद राज अकसर कुएं के पास आकर बैठा रहता था। इसी बीच 10 मई को वह अचानक घर से लापता हो गया। परिवार के सदस्य जब सुबह सो कर उठे तो चंद राज अपने कमरे में नहीं था। परिजनों ने उसकी यहां वहां खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर परिजनांे ने 13 मई को चंद राज की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, ट्रेनी में तबदील होंगे सभी अनुबंध कर्मचारी

पुलिस कर रही मामले की जांच

इसी बीच बुधवार को चंद राज का शव गांव के बीच बने कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख