कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में पति पत्नी के झगड़े ने पति की जान ले ली। दोनों में पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। यही नहीं पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस थाना में उसके साथ मारपीट की शिकायत भी दर्ज करवाई थी। जिसके चलते पति ने बीती रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक भूतपूर्व फौजी था और उसका पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था। वह कुछ दिनों से घर में अकेला ही रह रहा था। मामला कांगड़ा जिलाके पुलिस थाना हरिपुर के तहत आते नंदपुर भटोली गांव का है।
आज सुबह कमरे में फंदे पर झूलता मिला शव
मिली जानकारी के अनुसार आज यानी मंगलवार सुबह के समय पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने भूतपूर्व फौजी को फंदे पर झूलता देखा और इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मृतक व्यक्ति की पहचान स्वरूप सिंह रंधावा (61) पुत्र सागर सिंह रंधावा निवासी नंदपुर के रूप में हुई है।
घर में अकेला रहता था भूतपूर्व फौजी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वरूप सिंह रंधावा ने बीती रात को घर में लकड़ी के दासे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : प्रियंका वाड्रा की बेटी के पास 3000 करोड़ की संपत्ति? शिमला में हुई FIR
बताया जा रहा है कि स्वरूप सिंह पिछले कुछ दिनों से घर में अकेला ही रह रहा था। उसका घर में हर किसी से झगड़ा होता था, जिसके चलते उसकी पत्नी भी पिछले कुछ दिनों से घर में नहीं थी।
पत्नी ने मारपीट की दर्ज करवाई थी शिकायत
बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी ने कुछ दिन पहले ही पति पर उसके साथ लड़ाई झगड़ा और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। जिसकी शिकायत पत्नी ने पुलिस थाना में दर्ज करवाई थी। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति को हिरासत में भी लिया था। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे।
यह भी पढ़ें : 62 साल की उम्र में ट्रेकिंग पड़ी भारी: अचानक से बिगड़ी तबियत- थम गई सांसें
पुलिस कर रही मामले की जांच
वहीं पुलिस थाना हरिपुर के थाना प्रभारी मनजीत सिंह मनकोटिया ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे हुए थे।
यह भी पढ़ें: सो रही है सुक्खू सरकार! हिमाचल का ये गांव बस कुछ दिन का मेहमान
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। जांच में पता चला है कि भूतपूर्व फौजी स्वरूप सिंह शराब पीने का आदी था।