#अपराध

April 21, 2026

हिमाचल: दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 33 वर्षीय शख्स की जंगल में इस हाल में मिली देह

काम से निकला व्यक्ति नहीं पहुंचा घर 

शेयर करें:

Police Investigation

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। एक लापता व्यक्ति का शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिलने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई इस घटना को लेकर हैरान और दुखी है। 

काम से निकला व्यक्ति नहीं पहुंचा घर 

जानकारी के मुताबिक, यह मामला कांगड़ा जिले की ग्राम पंचायत चकवाड़ी के बाड़च्छ गांव का है। यहां पर  33 वर्षीय व्यक्ति 18 अप्रैल को घर से किसी काम के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार वालों को चिंता होने लगी। पहले तो परिजनों ने अपने स्तर पर उसे इधर-उधर ढूंढने की कोशिश की, रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से पूछताछ की, लेकिन कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें : एक्शन मोड़ पर हिमाचल पुलिस, पांच युवक ढेर सारे चिट्टे के साथ पकड़े; बड़े नेटवर्क का होगा खुलासा!

पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई दर्ज

इसके बाद अगले दिन परिवार ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की गई। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में खोजबीन में जुट गए। पिछले दो दिनों तक लगातार आसपास के जंगलों, रास्तों और संभावित जगहों पर तलाश की गई, लेकिन व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पा रहा था।

जंगल में देखा पेड़ से लटका शव 

आखिरकार बीते रविवार देर रात एक व्यक्ति जंगल की तरफ गया हुआ था, जहां उसने एक पेड़ से लटका हुआ शव देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह शव हेमराज का ही है। यह देखकर वह व्यक्ति घबरा गया और तुरंत गांव वालों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें : डॉ. जनकराज बोले- पुरुषों में भी होती है बच्चेदानी, मैंने खुद एक ऑपरेशन में देखा है

मृतक की पहचान 

हेमराज उम्र 33 साल, पुत्र गिरधारी लाल के रूप में हुई है। हेमराज अपने परिवार के साथ गांव में रहता था और पेशे से वेल्डर था। वह अपनी छोटी सी दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था और घर का मुख्य कमाने वाला सदस्य था।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और जरूरी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद गांव में मातम का माहौल और गहरा हो गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नहीं सुधरेगी खराब सड़कों की हालत : टारिंग का काम बंद, बढ़ा संकट- जानें क्या है वजह

बच्चों के सर से उठा पिता का साया

हेमराज की मौत से उसका परिवार पूरी तरह टूट चुका है। घर में उसकी पत्नी और दो छोटे-छोटे मासूम बेटे हैं, जिनकी उम्र करीब 3 साल और 6 साल बताई जा रही है। पिता के सिर से साया उठ जाने के बाद इन बच्चों का भविष्य अब अनिश्चित हो गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच 

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और कारण है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही असली कारण सामने आएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख