#अपराध

January 26, 2026

हिमाचल के होटल में नशे सहित पकड़ा पंजाब का कुख्यात तस्कर, दो किलो चिट्टे संग पहले भी हुआ था अरेस्ट

पुलिस को गश्त के दौरान मिली सूचना

शेयर करें:

 Drug Smuggling

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस ने अब आर-पार की लड़ाई छेड़ दी है। पुलिस अब केवल छोटे नशा तस्करों पर नहीं, बल्कि बाहरी राज्यों से नशे की खेप लाकर हिमाचल में सप्लाई करने वाले कुख्यात तस्करों पर सीधा शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में जिला कांगड़ा में पुलिस ने पंजाब के एक कुख्यात नशा तस्कर को नशे की भारी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। बड़ी बात यह है कि इस तस्कर के पास इससे पहले दो किलो से भी अधिक चिट्टा बरामद हो चुका है।

पुलिस को गश्त के दौरान मिली सूचना 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा का बीते कल रविवार का है। यहां पर पुलिस ने नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। पुलिस टीम सतर्कता से सभी गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक विश्वसनीय सूचना मिली।  

हिमाचल : गणतंत्र दिवस पर सियासी बवाल, कुर्सी न मिलने से भड़के BJP विधायकों ने छोड़ा कार्यक्रम

होटल में ठहरा हुआ था तस्कर 

सूचना में कहा गया कि पंजाब एक युवक चिट्टे की खेप लेकर धर्मशाला पहुंचा है और शिवनगर के पास तिब्बतियन कॉलोनी के समीप एक निजी होटल में ठहरा हुआ है। साथ ही वह वहां चिट्टा बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल के आसपास दबिश दी।

हिमाचल : गणतंत्र दिवस पर सियासी बवाल, कुर्सी न मिलने से भड़के BJP विधायकों ने छोड़ा कार्यक्रम

पहले तो आरोपी पुलिस को देखकर भौचक्का रह गया। पुलिस टीम ने आरोपी के कमरे की तलाशी ली। तलाशी को दौरान आरोपी के कब्जे से 10.58 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। 

आरोपी की पहचान 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललित कुमार उर्फ टिंकू उम्र 34 साल पुत्र दर्शन प्रकाश शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी तरनतारन (पंजाब) के गुरु तेगबहादुर नगर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : 7 घंटे में 27 KM का सफर- जाम में फंसे रहे मंत्री के बेटे, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

पहले भी नशे की खेप के साथ पकड़ा गया है तस्कर 

SP कांगड़ा अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज कर लिया गया है और नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी एक कुख्यात नशा तस्कर है। वर्ष 2020 में भी आरोपी से 2.04 किलोग्राम चिट्टे की बड़ी खेप बरामद की जा चुकी है, इसके अलावा उस पर नशे से जुड़े कई अन्य मामले भी दर्ज हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख