#अपराध

May 22, 2025

हिमाचल : रेन शेल्टर के पास खाई में मिली व्यक्ति की देह, परिवार था बेखबर

तेज दुर्गंध आने से हुआ मामले का खुलासा

शेयर करें:

Hamirpur Crime News

हमीरपुर। शांत पहाड़ियों के लिए पहचाने जाने वाले हिमाचल प्रदेश में हाल के दिनों में एक के बाद एक मिल रही लाशों ने आम जनता को दहशत में डाल दिया है। ताज़ा मामला हमीरपुर जिले के झनिक्कर गांव का है। जहां बुधवार को एक रेन शेल्टर के नीचे गहरी खाई में एक सड़ा.गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

तेज दुर्गंध से लाश का चला पता

स्थानीय लोगों ने रेन शेल्टर के पास से उठ रही तेज़ दुर्गंध की सूचना टौणी देवी पुलिस चौकी को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर और वार्ड सदस्य पूनम भी घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शव की पहचान 39 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी अमरोह तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर के रूप में हुई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रिंसिपल की काली करतूत, छात्राओं से करता था नीचता

क्या कहती है पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शव कई दिन पुराना हो सकता है, लेकिन असल स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे सभी संभावनाओं की जांच कर रहे हैं। हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना  कुछ भी नज़रअंदाज नहीं किया जा रहा है।

लाशें बन रहीं रहस्य

यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ महीनों में हिमाचल के विभिन्न हिस्सों  चाहे वो शिमला हो, मंडी या कांगड़ा से इस तरह की लाशें बरामद होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इनमें से कई मामलों में न तो मौत के कारण स्पष्ट हो पाए हैं और न ही किसी बड़ी साजिश से इंकार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 15 साल से सरकारी नौकरी के मजे लूट रही थी टीचर, अपने ही करीबी ने की शिकायत- फूटा भंडा

लोगों में डर और नाराज़गी

लगातार मिल रही लाशों को लेकर अब आम जनता में डर के साथ.साथ प्रशासनिक लापरवाही को लेकर नाराज़गी भी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि जब तक इन मामलों की गहराई से जांच नहीं होती और निष्कर्ष सामने नहीं आता, तब तक यह सिलसिला थमने वाला नहीं है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख