#अपराध

April 26, 2024

हिमाचल: बेटे ने अपने पिता पर उड़ेला पेट्रोल और लगा दी माचिस

शेयर करें:

हमीरपुर। कहा जाता है कि क्रोध इन्सान का सबसे बड़ा शत्रु है। क्रोध में इन्सान खुदपर से नियंत्रण खो बेठता है और अर्थ का अनर्थ कर बैठता है। हिमाचल प्रदेश में बढ़ते अपराधों के बीच अब इस ही बात का प्रत्यक्ष उदाहरण हमीरपुर जिले से देखने को मिल रहा है। यहां एक बेटे ने आवेश में आकार अपने ही पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। यह भी पढ़ें : हिमाचल: अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबा ड्राइवर, चिल्लाता रहा पर कोई ना आया घटना पुलिस थाना के भोरंज के तहत टिक्कर खतरियां क्षेत्र की बताई जा रही है। मामला गुरुवार रात्रि लगभग 9:00 के करीब का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर पिता (रघुवीर सिंह) पुत्र (कीतो राम) में कहासुनी हो गई। इस कहासुनी में कीतो राम अपने पिता रघुवीर सिंह पर बहुत ज्यादा क्रोधित हो गया और मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में लड़ाई हो गई।

हालत इतनी खराब कि दो बार किया गया रेफर

इसके बाद कीतो राम ने गुस्से में आकर अपने पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग के कारण रघुवीर सिंह का शरीर बुरी तरह से झुलस गया है। उन्हें आनन फानन भोरंज अस्पताल ले जाया गया। भोरंज अस्पताल में प्रथामिक उचार के बाद उन्हें हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें: HRTC बस से कार चालक की हुई जोरदार टक्कर, नहीं बच पाई जान; पसरा मातम हालत अधिक खराब होने के कारण उन्हें यहां से भी टांडा हॉस्पिटल ट्रांसफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। ख़बरों के मुताबिक घटना में कीतो राम को भी हाथापाई के दौरान कुछ चोटें आई हैं।

पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज

उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी कीतो राम को मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है। आगे की करवाई के आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख