#अपराध

February 17, 2025

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ 2 साल से हो रहा था यह काम, समझ आया तो हुई FIR 

आरोपी ठेकेदार पर मारपीट और धमकाने का भी आरोप 

शेयर करें:

Hamirpur Woman News

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने अपने साथ दुष्कर्म और मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस में दर्ज की गई FIR में महिला ने आरोप लगाया है कि एक ठेकेदार 2 साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी महिला ने ठेकेदार के खिलाफ शिकायत करने की कोशिश की, उसे डराने-धमकाने के साथ उससे मारपीट भी की गई। 

 

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर जबर्दस्ती संबंध बनाए। उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: विजिलेंस ने पकड़ा घूसखोर बीडीओ, 10 हजार में बेच दिया इमान

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक पीड़िता हमीरपुर के नादौन इलाके की रहने वाली है। उसने शिकायत में आरोप लगाया है कि सोमदत्त नामक ठेकेदार, हमीरपुर का निवासी है, वह पिछले दो वर्षों से उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। महिला का आरोप है कि जब उसने इस बारे में पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती करने की कोशिश की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 15 साल की लड़की 9 माह की गर्भवती, बच्चा किसका है नहीं जानती

ताजा घटना 14 फरवरी की

पीड़िता ने बताया कि 14 फरवरी को आरोपी ने उसके साथ फिर से गलत हरकत की, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (दुष्कर्म), 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 352 (उकसाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- बिना बैग स्कूल आएंगे बच्चे, टीचिंग-डे बढ़े

15 साल की छात्रा 9 माह की गर्भवती

इसी तरह का एक मामला राजधानी शिमला के रामपुर से भी सामने आया है। यहां एक 15 साल की छात्रा 9 माह की गर्भवती पाई गई है। बड़ी बात यह है कि छात्रा को भी पता नहीं है कि उसके पेट में पल रहा बच्चा किसका है। मामले का खुलासा तब हुआ था, जब छात्रा की लगातार तबीयत खराब रहने लगी। जिस पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने छात्रा को 9 माह की गर्भवती बताया। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख