#अपराध

March 24, 2026

हिमाचल में नवजात को अस्पताल में छोड़ भागा दंपति- शिशु को बेचने तक की कोशिश

पत्नी के साथ डिलीवरी करवाने आया था पति 

शेयर करें:

Hospital Incident

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से एक बेहद चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन बच्चे के जन्म के तुरंत बाद ही माता-पिता के व्यवहार में बदलाव देखने को मिला। कुछ समय बाद उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

पत्नी के साथ डिलीवरी करवाने आया था पति 

मिली जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ डिलीवरी करवाने के लिए अस्पताल पहुंचा था। सोमवार को महिला ने डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में एक बच्चे को जन्म दिया।  बताया जा रहा है कि वे दंपति नवजात को लेकर खुश नहीं थे। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 26 मार्च से फिर बरसेंगे बादल, तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

बच्चे को बेचने की कोशिश

सूत्रों के मुताबिक, दंपति ने अपने नवजात बच्चे को बेचने की कोशिश भी की। इसके लिए उन्होंने करीब 10 से 15 हजार रुपये की मांग रखी थी। हालांकि, किसी ने भी इस गैरकानूनी और अमानवीय काम में दिलचस्पी नहीं दिखाई। जैसे ही उन्हें शक हुआ कि मामला सामने आ सकता है, दोनों बिना किसी को बताए अस्पताल से चुपचाप फरार हो गए और अपने बच्चे को वहीं छोड़ दिया।

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर की कोल 

जब अस्पताल के पीडियाट्रिक्स विभाग के डॉक्टरों को इस बात का पता चला कि नवजात को उसके माता-पिता छोड़कर चले गए हैं, तो उन्होंने तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन को भी इसकी जानकारी दी गई, ताकि बच्चे की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर- थम गई सांसें

CCTV  कैमरों की फुटेज खंगाली रहा अस्पताल प्रशासन

इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया है। नेपाली मूल के दंपति की पहचान और उनकी तलाश के लिए अस्पताल में लगे CCTV  कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। डॉक्टरों और स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों कब और कैसे अस्पताल से निकले।

पुलिस को दी जाएगी सूचना

हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही पुलिस को भी इसकी सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों को जोड़कर तोड़ा ड्रग्स नेटवर्क, हरियाणा से दबोचा मेन सप्लायर

क्या बोले डॉ. देशराज शर्मा ? 

अस्पताल के MS डॉ. देशराज शर्मा ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन को भी सूचित कर दिया गया है, ताकि नवजात बच्चे की सही तरीके से देखभाल हो सके और उसे सुरक्षित रखा जा सके।


नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख