#हादसा

March 24, 2026

हिमाचल: सड़क पार करते बुजुर्ग को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर- थम गई सांसें

बाइक चालक पर मामला दर्ज

शेयर करें:

Himachal News

मंडी। कहते हैं मौत कब और कहां से आ जाए, कोई नहीं जानता। सोमवार की शाम हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कुछ ऐसा ही खौफनाक मंजर देखने को मिला जिसने हर किसी का दिल दहला दिया।

71 साल के बुजुर्ग की मौत

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर बाजार में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें एक 71 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। ये घटना शाम करीब चार बजे मेन बाजार के मंदिर रोड लिंक के पास पेश आई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों को जोड़कर तोड़ा ड्रग्स नेटवर्क, हरियाणा से दबोचा मेन सप्लायर

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के अनुसार 71 वर्षीय बुजुर्ग सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान पठानकोट चौक से मंडी की ओर जा रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में घोषित किया मृत

हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग को जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान भूरी सिंह (71) के रूप में हुई है जो गांव कौंसल (डाकघर बस्सी) के रहने वाले थे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की जनता पर नया बोझ! सरकार ने प्रेट्रोल-डीजल पर लगाया सेस, विरोध के बीच बिल पास

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बाइक चलाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिसकी पहचान गांव ढेलू निवासी शिवम के रूप में हुई है। SP मंडी ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के असल कारणों का पता लगाने के लिए गहराई से जांच कर रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस हादसे ने शहर के व्यस्त बाजारों में वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अक्सर वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हैं जिससे पैदल चलने वालों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए सड़क पार करना जानलेवा साबित हो रहा है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख