#अपराध
July 4, 2026
हिमाचल: 4 वर्षीय बच्चे की मां ने चिट्टे के लिए बेची पिता की कार, सहेली भी निकली नशेड़ी
90 हजार रुपये में बेची थी कार
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से पिता की कार बेचकर चिट्टा खरीदने के चर्चित मामले में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी युवती की एक सहेली भी नशे की आदी है। उस युवती को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पांच जुलाई, 2025 जांच के दौरान दो युवकों और एक युवती के ब्लड सैंपल लेकर RFSL मंडी भेजे गए थे। अब आई रिपोर्ट में तीनों के नशीले पदार्थ का सेवन करने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं में नई FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में टीचरों की डबल ड्यूटी: पहले स्कूल में पढ़ाना होगा, फिर जनगणना का भी जिम्मा
यह मामला पिछले साल उस समय सुर्खियों में आया था, जब 22 साल की एक युवती पर अपने पिता की ऑल्टो कार चोरी कर बेचने का आरोप लगा था। पुलिस जांच में सामने आया कि उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पंजाब के जालंधर में कार बेच दी थी। बताया गया कि कार बेचने से मिले पैसों से दोनों ने चिट्टा खरीदा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती ने कार करीब 90 हजार रुपये में बेची थी। बाद में जिस व्यक्ति ने यह कार खरीदी थी, उसे कांगड़ा के मैक्लोडगंज इलाके से कार समेत पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद वाहन बरामद कर लिया गया और खरीदार को रिहा कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में टीचरों की डबल ड्यूटी: पहले स्कूल में पढ़ाना होगा, फिर जनगणना का भी जिम्मा
इस मामले में 28 जून 2025 को सदर थाना में कार चोरी की FIR दर्ज हुई थी। शिकायत खुद युवती के पिता ने दी थी। पुलिस ने जांच के बाद युवती और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों का ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव आया था।
पुलिस के मुताबिक, युवती हाल ही में जेल से छूटकर घर आई थी, लेकिन दो दिन बाद फिर घर छोड़कर चली गई। परिजनों ने उसके लापता होने की जानकारी पुलिस को दी है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी कई बार अपनी मर्जी से घर छोड़कर जा चुकी है।
यह भी पढ़ें : मनीषा मित्तल केस : आरोपी भाई को लेकर हिमाचल पुहंची पुलिस, दोस्त संग रची थी ह*त्या की साजिश
आरोपी युवती की शादी कुछ साल पहले शिमला जिले में हुई थी। बेटे के जन्म के बाद वह अपने पिता के घर हमीरपुर आकर रहने लगी। उसकी शादी भी टूट चुकी है। युवती चार साल के बच्चे की मां है, लेकिन बताया जा रहा है कि नशे की लत के कारण वह परिवार से दूर होती चली गई।
पुलिस के अनुसार, युवती पहले भी नादौन थाना क्षेत्र में चिट्टे के साथ पकड़ी जा चुकी है। वह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। जांच में यह भी सामने आया है कि उसका दोस्त अक्षित जेल में है, जबकि जालंधर के हिमांशु नाम के युवक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: टैंकर की टक्कर से उछलकर बस से जा टकराया व्यक्ति, 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत नया मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच अभी जारी है।