#अपराध
October 28, 2025
हिमाचल : गोलगप्पे बेचने वाले ने वीडियो बनाकर दुनिया को कहा अलविदा, मायके गई थी पत्नी
झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश में आए दिन मानसिक अवसाद, पारिवारिक विवाद व मानसिक स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते सुसाइड के मामले आते रहते हैं। ताजा मामला प्रदेश के जिला मंडी से सामने आया है, जहां बीते कल यानी सोमवार रात को एक शख्स ने फांसी लगाकर अपनी जान से दी।
मिली जानकारी के अनुसार, पंडोह-ज्युनी रोड पर बीते कल सोमवार रात एक युवक ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह घर में अकेला था, तो उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मोड़ पर अचानक ड्राइवर ने खोया बैलेंस, नहीं बच पाए 2- मासूम की हालत नाजुक
पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि उसने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो बनाया था। उस वीडियो में उसने अपनी मानसिक स्थिति और कुछ निजी कारणों का ज़िक्र किया है। पुलिस ने यह वीडियो अपने कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच जारी है।
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले राहुल के रूप में हुई है, जो पिछले कई सालों से पंडोह बाजार में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। राहुल की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल ने लगाई ऊंची छलांग- सोलन जिला सबसे अमीर, रिपोर्ट में हुए कई खुलासे- जानें पूरी खबर
दीपावली से कुछ दिन पहले उसकी पत्नी और तीनों बच्चे दो बेटे और एक बेटी कुल्लू जिले में स्थित अपने मायके चले गए थे। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद राहुल काफी उदास और परेशान रहने लगा था।
घटना की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राहुल मेहनती और सीधा-सादा व्यक्ति था, और उसकी इस अचानक मौत से पूरा इलाका स्तब्ध है।