#अपराध

July 15, 2025

हिमाचल: बाथरूम में नहा रही थी लड़की, अंदर घुस आया युवक, किया मुंह काला

जबरन अन्दर घुसकर किया गलत काम

शेयर करें:

Sexual Assault Case

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं और युवतियों के साथ के शारीरिक शोषण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इनमें से कई मामलों में तो आरोपी घर में घुस कर उनके के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम दे देते हैं। ऐसा ही एक मामला प्रदेश के जिला कुल्लू से सामने आया है। यहां एक युवती के साथ उस समय दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया, जब वह अपने घर के बाथरूम में स्नान कर रही थी।

पीड़िता ने अपनी मां को बताई हकीकत

जानकारी के अनुसार, प्रदेश के जिला कुल्लू क तहत आते पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शोगी गांव का रहने वाला एक युवक, दलीप कुमार, जबरन बाथरूम में घुस आया और वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें : महिला ने DC से लगाई गुहार, बोली- 5 लोग करते हैं नीच हरकतें, पुलिस भी नहीं सुन रही

यह मामला तब उजागर हुआ जब पीड़िता ने साहस जुटाकर अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद पीड़िता के चाचा ने थाना में जाकर इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज करवाई। 

जांच में जुटी है पुलिस

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दलीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी संजीव चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 'पापा की परी' को ऐसी लगी नशे की लत, एक तोले चिट्टे के लिए 90 हजार में बेची पिता की कार

फिलहाल, पुलिस द्वारा घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ़्तार करने की प्रक्रिया भी तेज़ कर दी गई है। इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग आरोपी को सख़्त से सख़्त सज़ा देने की मांग कर रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख