#अपराध

February 11, 2025

हिमाचल:16 साल की लड़की गई थी सुनने सत्संग, मिली यूपी में युवक के संग और...

पुलिस ने लड़की को उत्तर प्रदेश से बरामद किया है

शेयर करें:

himachal news

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन से लापता 16 साल की नाबालिग लड़की उत्तरप्रदेश में अपने दोस्त के घर से बरामद की गई है। लड़की सत्संग सुनने के बहाने 3 फरवरी को घर से निकली थी। अब पुलिस ने यूपी के शाहजहांपुर से लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। 

10वीं कक्षा में पढ़ती है लड़की

लड़की के गुम होने के बाद परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की। कक्षा 10 की छात्रा के यूपी में होने का सुराग पुलिस को उसकी मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर लगा। सोलन जिला साइबर पुलिस की टीम ने उसके उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में होने की सूचना दी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब- जिनके गांव में घी से चलते थे घराट और सोने से की जाती थी बाड़ा बंदी

परिजनों से कहा ये झूठ

परिजनों ने बताया कि बेटी घर से यह कहकर गई थी कि वह सत्संग में जा रही है। हालांकि, बाद में जब वह नहीं लौटी तो खुद तलाश की। थकहारकर बाद में महिला पुलिस थाना सोलन को शिकायत दी गई। 

शाहजांहपुर से हुई बरामद

जिला साइबर टीम ने लड़की को 10 फरवरी को नाबालिग को उत्तर प्रदेश के शाहजांहपुर से बरामद किया गया और उसे सुरक्षित रूप से उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि  जांच में यह सामने आया कि लड़की सत्संग के बहाने घर से बाहर गई थी और बिना किसी को बताए अपनी एक मित्र के पास शाहजहांपुर चली गई थी। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : काम में व्यस्त था परिवार, कमरे में भाई को पड़ी मिली बहन- थम चुकी थी सांसें

दो माह में यह दूसरा मामला 

इससे पहले, जनवरी महीने में सोलन के धर्मपुर थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय नाबालिगा लापता हो गई थी, जिसे बाद में पुलिस ने कालका से बरामद किया था। मामले में 31 जनवरी को धारा 137(2) BNS के तहत दर्ज की गई थी। आठवीं की छात्रा 31 जनवरी की सुबह 7 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई और बाद में  परिजनों ने उसे खोजा तो नहीं मिली।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

 

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख