राजनीति

#अपराध

December 30, 2025

हिमाचल : पांच महीने से लापता बेटी की खोज में पिता, आखिरी बार कॉल पर कही थी बचाने की बात

बेटी फोन कर पिता से मांग रही मदद 

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Kidnapping case

सिरमौर। जो पिता अपने बच्चों को लाड़-प्यार और सुरक्षा के साथ बड़ा करता है, उसकी दुनिया उस समय उजड़ जाती है जब उसकी बेटी अचानक लापता हो जाए। पांच महीनों से अपनी बेटी की तलाश में भटकता एक पिता उस पल अंदर से टूट गया, जब अचानक उसकी बेटी का फोन आया और उसने बस इतना कहा “पापा, मुझे यहां से बचा लो।” यह दर्दनाक मामला जिला सिरमौर से सामने आया है, जहां एक युवती का अपहरण कर उसे जबरन बंधक बनाए जाने का आरोप है।

पांच महीने से युवती लापता 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला जिला सिरमौर की श्री रेणुका जी तहसील के अंतर्गत आने वाली खूड़ द्राबिल पंचायत से जुड़ा है। यहां की एक युवती पिछले पांच महीनों से घर से लापता है। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी का जबरन अपहरण किया गया है और उसे कहीं बंधक बनाकर रखा गया है। परिजन लगातार अपनी बेटी की तलाश कर रहे हैं और प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : नए साल पर सुक्खू सरकार की नई व्यवस्था : अब बिजली के लिए मोबाइल की तरह करना होगा रिचार्ज

फोन कर पिता से मांग रही मदद 

लापता युवती के पिता पिछले करीब छह महीनों से अपनी बेटी को ढूंढ रहे हैं। उनका कहना है कि इस दौरान बेटी ने कई बार फोन कर उनसे संपर्क किया। पिता के अनुसार बेटी ने फोन पर बताया कि वह घर लौटना चाहती है, लेकिन उसे उसकी इच्छा के खिलाफ रोका गया है और उससे जबरन गलत काम करवाए जा रहे हैं।

युवती ने घर आने से किया इनकार

पिता का कहना है कि उन्होंने जब यह बात पुलिस को बताई तो पुलिस मौके पर गई थी। वहां से लौटने के बाद पुलिस ने बताया कि युवती ने शादी कर ली है और वह घर वापस नहीं आना चाहती। लेकिन पिता का सवाल है कि अगर उनकी बेटी खुश है, तो वह बार-बार फोन करके उनसे मदद क्यों मांग रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में युवकों का बेहूदापन...बीच सड़क कमीजें खोल पी रहे शराब, पुलिस ने काटा मोटा चालान

पिता की बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार

युवती के पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस के सामने ही उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी। उस समय बेटी ने  साफ कहा कि वह घर लौटना चाहती है। इसके बाद भी अभी तक पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई है। पिता ने नम आंखों से कहां कि वह अपनी बेटी को अपनी आंखों से देखें और उससे खुद सुनें कि वह सुरक्षित है और अपनी मर्जी से रह रही है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है।

पुलिस कर रही मामले की आगामी जांच 

SP सिरमौर NS नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बचाया कि पुलिस पहले ही युवती से मिल चुकी है। उस दौरान युवती ने कहा था कि वह अपनी मर्जी से गई है और घर लौटना नहीं चाहती। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि परिवार की नई शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। अगर जांच में पता चलता है कि युवती को जबरदस्ती कहीं रखा गया या किसी तरह का दबाव डाला गया, तो पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख