#अपराध

February 14, 2026

नशे के खिलाफ हिमाचल पुलिस का बड़ा एक्शन : भारी मात्रा में चिट्टा- चरस बरामद, 4 तस्कर अरेस्ट

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Narcotics Case

बिलासपुर/चंबा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त मुहिम लगातार रंग ला रही है। युवाओं को बर्बादी की ओर धकेलने वाले नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रदेश के तीन अलग-अलग जिलों में की गई सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से नशा माफिया में हड़कंप मच गया है। 

पैदल जा रहा था युवक 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला चंबा के तीसा मार्ग पर कोटी चौक में पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान कोटी पुल की तरफ से पैदल आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस को दोनों की हरकतें संदिग्ध लगी। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोका और तलाशी ली।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मसाज की आड़ में देह व्यापार- 4 स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 17 लड़कियों का रेस्क्यू; कई अरेस्ट

1 किलो 217 ग्राम चरस बरामद

तलाशी के दौरान उनके बैग से 1 किलो 217 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान हेमराज और राम सिंह निवासी गांव खजरी, डाकघर चारोड़ी, तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई है।

नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही पुलिस 

वहीं दूसरा मामला जिला बिलासपुर के घुमारवीं थाना क्षेत्र का है। यहां पर पुलिस ने नशे के खिलाफ नियमित गश्त और नाकाबंदी की हुई थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बागठेड़ू के समीप एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया।

 

यह भी पढ़ें : HRTC बस में पहली बार महिला ड्राइवर- कंडक्टर की जोड़ी: सीमा और मीनू ने जीता सवारियों का दिल

आरोपी की पहचान 

संदेह होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 5.9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 33 वर्षीय सुखवीर सिंह उर्फ सक्की निवासी गांव बागठेड़ू, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कुल्लू जिले में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मणिकर्ण थाना के अंतर्गत जरी चौकी की टीम ने सुमारोपा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान संदिग्ध हालत में जा रहे एक युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 923 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय झार सिंह, पुत्र श्री भगवान, निवासी तहसील मतनेहल, जिला झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें :  मंडी शिवरात्रि : बाबा भूतनाथ के दर्शन के लिए खुले कपाट, इतिहास में पहली बार होगा कुछ ऐसा- जानें

पुलिस कर रही आगामी कार्रवाई

तीनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रदेश में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख