#विविध
March 16, 2026
सुक्खू सरकार नए बजट को लेकर तैयार, आज CM देंगे फाइनल टच- जानें क्या होगा खास ?
वित्तीय प्राथमिकताओं को करेंगे तय
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को आज सोमवार को अंतिम रूप दिए जाने की तैयारी है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें वित्त विभाग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे।
सूत्रों के अनुसार, यह बैठक आज दोपहर करीब 12 बजे आयोजित होगी, जिसमें बजट से जुड़े सभी अहम पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। अधिकारियों द्वारा विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों, योजनाओं और वित्तीय आवश्यकताओं का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इसके आधार पर सरकार आगामी वित्त वर्ष के लिए वित्तीय प्राथमिकताओं को तय करेगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आफत का मौसम: ओलावृष्टि से बागवानों की फसल तबाह, 6 दिन नहीं मिलेगी राहत
बताया जा रहा है कि, प्रदेश सरकार द्वारा बजट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों के साथ बैठकें कर बजट के विभिन्न पहलुओं पर मंथन कर रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री मंडी से लौटकर शिमला पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने सोमवार को यह अहम बैठक तय की।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: मंदिर के पास बैग में नशा लेकर बैठा था युवक, बड़ी डील होने से पहले पहुंच गई पुलिस
बैठक के दौरान बजट भाषण के मसौदे पर भी विस्तार से चर्चा होगी और आवश्यक संशोधनों के बाद उसे अंतिम रूप दिया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि आगामी बजट में विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और आर्थिक संतुलन के बीच बेहतर तालमेल बनाया जाए।
दरअसल, केंद्र सरकार से मिलने वाला राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के बाद राज्य के सामने वित्तीय प्रबंधन की चुनौती बढ़ गई है। ऐसे में इस बार का बजट सरकार के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी वजह से मुख्यमंत्री स्वयं बजट की तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं, ताकि प्रदेश की आर्थिक जरूरतों के अनुरूप प्रभावी बजट पेश किया जा सके।