#अपराध

November 19, 2025

हिमाचल : पहले दोस्ती फिर शुरू हुई इश्कबाजी, अब शादी करने से मुकरा युवक- थाने पहुंची युवती

बॉयफ्रेंड पर शादी का झांसा देने का मामला दर्ज

शेयर करें:

Shimla Assault Case

शिमलादेवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में आए दिन महिलाओं, युवतियों व बच्चियों के साथ यौन शोषण के मामले बढ़ते हुए दर्ज किए जा रहे हैं। इस कड़ी में ताजा मामला प्रदेश कू राजधानी शिमला से सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड पर शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में मुकर जाने का आरोप लगाया है।

जबरन बनाए शारीरिक संबंध

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी शिमला के तहत आती पुलिस चौकी ढली में पीड़ित युवती ने एक शिकायत पात्र दिया और उसी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, आरोपी युवक अक्षत निवासी दिल्ली ने 21 सितंबर को उसके रेज़िडेंस पर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में पुलिस का बड़ा एक्शन: रेन शेल्टर में छिपा था तस्कर, चरस संग रंगे हाथों पकड़ा

शिकायत में यह भी बताया गया कि घटना के वक्त उसके घर पर खुशी, चंदन कटोच और मनीष चौहान नाम के लोग भी मौजूद थे।

दोनों शिमला में कर रहे थे पढ़ाई

मामले को गंभीर बनाते हुए युवती ने बयान दिया कि वह और अक्षत 9 सितंबर 2025 से 9 नवंबर 2025 तक ढली में एक साथ रह रहे थे और इसी दौरान आरोपी ने कई बार विवाह का वादा कर उससे संबंध बनाए। अब युवक शादी से साफ तौर पर पीछे हट रहा है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवती हरियाणा के कुंडली क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि आरोपी युवक दिल्ली का निवासी है।

यह भी पढ़ें: सावधान हिमाचल! फिर बढ़ा पंडोह बांध का जलस्तर, अलर्ट पर 3 जिले; नदी-नालों से रहें दूर

दोनों शिमला में पढ़ाई के सिलसिले में रह रहे थे और इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती ने बताया कि घटनाक्रम के बाद वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है और इसी कारण उसने पुलिस की सहायता लेने का फैसला किया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

ढली थाना के SHO विरलोचन नेगी ने पुष्टि की कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 और 3(5) के तहत संज्ञान में लिया है। मेडिकल परीक्षण और अन्य सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख