#अपराध

June 28, 2025

हिमाचल : परिजनों ने खोया कमाऊ बेटा, निजी होटल में करता था काम- सीढ़ियों के पास मिली देह

कुछ समय पहले ही निकला था नौकरी करने

शेयर करें:

himachal news

शिमला/सोलन। हिमाचल प्रदेश में अकस्मात मौत से मरने के मामले आए दिन बढ़ते हुए रिपोर्ट किए जा रहे हैं। ताज़ा मामला प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है जहां, एक होटल कर्मचारी की सीढ़ियों से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई।

सीढ़ियों से गिरा शहजाद

जानकारी के अनुसार, शिमला के टूटीकंडी इलाके में एक निजी होटल में कार्यरत 26 वर्षीय शहजाद अली सोलन जिला के तहत आते सुबाथू क्षेत्र की कक्कड़हट्टी पंचायत का रहने वाला था।

यह भी पढ़ें : प्रतिभा सिंह के बयान से गरमाई सियासत, दोबारा कमान संभालने को हैं तैयार; जानें क्या बोलीं

शहजाद रोजाना की तरह होटल में काम कर रहा था और इस दौरान चलते-चलते अचानक वह होटल की सीढ़ियों से फिसलकर गिर गया। अन्य सहकर्मियों ने जब शहजाद को गिरे हुए घायल अवस्था में देखा तो उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके का लिया जायजा

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर देखा तो शहजाद की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेजा गया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। शहजाद अली का अंतिम संस्कार सुबाथू के निकट स्थित कब्रिस्तान में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया।

यह बोले परिजन

परिजनों ने बताया कि शहजाद अली पिछले कुछ समय से शिमला के एक निजी होटल में कार्यरत था, जहां वह मेहनत से काम कर परिवार का सहारा बना हुआ था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से काम पर निकला शख्स हुआ लापता, तलाश में भटक रही पत्नी- 3 दिन से नहीं चल रहा कुछ पता

उसकी अचानक मौत से परिवार में मातम छाया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की पुष्टि के लिए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना माना जा रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख