#अपराध
June 23, 2025
हिमाचल परिवार को बेसहारा छोड़ गया 30 वर्षीय युवक, इस हाल में पड़ी मिली देह परिजनों ने मांगी जांच
शिलाई पुलिस जांच में जुटी
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ महीनों से संदिग्ध रूप से मरने वालों की संख्या बढ़ती हुई रिपोर्ट की जा रही है। इस कड़ी में ताज़ा मामला प्रदेश के जिला सिरमौर से सामने आया है, जहां एक गांव के समीप एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल के तहत आते टिटियाना गांव में उसी गांव के रहने वाले युवक कुलदीप शर्मा का शव संदिग्ध रूप में मिला। कुलदीप की उम्र 30 साल थी।
यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू ने लिखा PM मोदी को पत्र, इस ऐतिहासिक गलती को सुधारने में मांगा हस्तक्षेप
गांव वालों द्वारा सूचना मिलने के बाद शिलाई थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
कुलदीप के परिजनों का कहना है कि उन्हें कुलदीप की मौत को लेकर किसी पर कोई शक नहीं है। उनका मानना है कि यह संभवतः प्राकृतिक मौत हो सकती है, लेकिन पुलिस ने हर पहलू से जांच करने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें : HRTC बेड़े में शामिल होंगी 24 हाई-टेक वोल्वो बसें- यात्रियों को मिलेगी ये सभी सुविधाएं, जानें
पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर फिलहाल कोई आपराधिक एंगल स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन एहतियातन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
उधर, एसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि किसी भी संभावित संदेह को नजरअंदाज न किया जा सके।