#अपराध

January 6, 2026

हिमाचली मॉडल का आरोप- सिंगर ने काम के नाम पर रखी घटिया शर्तें, रूम शेयर और वाइन पीने को कहा

हिमाचल की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहली बार उठा गंभीर सवाल

शेयर करें:

himachal entertainment industry

शिमला। अब तक हिमाचल की म्यूजिक और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को लोग पहाड़, संस्कृति और लोकसंगीत की साफ-सुथरी पहचान से जोड़कर देखते रहे हैं। लेकिन पहली बार इस इंडस्ट्री के भीतर से एक ऐसा आरोप सामने आया है, जिसने न सिर्फ कलाकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह सोचने पर भी मजबूर किया है कि क्या पहाड़ की इस चमकती दुनिया के पीछे भी वही कड़वी सच्चाई छिपी है, जिससे देश की बड़ी इंडस्ट्रीज़ जूझती रही हैं।

मॉडल रितू खूंद ने पहाड़ी सिंगर पर लगाए गंभीर आरोप

प्रदेश की मॉडल रितू खूंद ने पहाड़ी सिंगर विकेत खाची पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रितू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर बताया कि विकेश खाची ने उनके साथ काम करने के बहाने संपर्क किया और बाद में उनसे आपत्तिजनक बातें कहीं।

 

यह भी पढ़ें : मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मुराद, इंग्लैंड से सोने का छत्र चढ़ाने आई महिला- 11 दिन की सेवा

इंस्टाग्राम के जरिए किया संपर्क

रितू ने वीडियो में कहा कि विकेत खाची ने उनसे इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया और एक म्यूजिक वीडियो शूट का ऑफर दिया। रितू के मुताबिक, वह एक प्रोफेशनल मॉडल हैं और पहले भी कई गानों में काम कर चुकी हैं, इसलिए उन्होंने इस ऑफर को सामान्य काम समझते हुए बातचीत आगे बढ़ाई। उन्होंने विकेश से बजट और गाने से जुड़ी जानकारी मांगी। 

वाइन पीने की कही बात

रितू के अनुसार, बातचीत के दौरान विकेत ने उनसे पूछा कि वह किन-किन कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं। इसके बाद उसने पूछा कि “आप वाइन तो पीते होंगे?”
रितू ने साफ इनकार किया। इसी पर सिंगर ने कहा कि सफर लंबा होगा, इसलिए कंप्रोमाइज करना पड़ेगा, रूम शेयर करना होगा और वाइन भी पीनी पड़ेगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के जंगलों में अवैध कटान पर होगी सीधी जेल, HC का बड़ा फैसला- वारंट की जरूरत नहीं

“मैं समझौते करके काम नहीं करती”

रितू ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह सुनते ही वह भड़क गईं। उन्होंने साफ कहा कि वह न शराब पीती हैं और न ही किसी के साथ रूम शेयर करेंगी, चाहे इसके बदले करोड़ों रुपये ही क्यों न दिए जाएं।

रितू ने कहा कि मैं एक प्रोफेशनल मॉडल हूं। मैंने कई म्यूजिक वीडियो और प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। मैं अपने टैलेंट के दम पर काम और पैसा कमाती हूं, किसी तरह के गलत समझौते करके नहीं।

 

यह भी पढ़ें :  दूसरे राज्य के तस्करों संग हिमाचल में चिट्टा बेचती थी लड़की- गाड़ी से ढेर सारा नशा बरामद, 3 अरेस्ट

मानसिक रूप से आहत हुईं

रितू ने आरोप लगाया कि इस तरह की बातें सुनकर वह मानसिक रूप से आहत हुईं। इसी वजह से उन्होंने यह मामला सार्वजनिक करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि एक कलाकार का सम्मान उसके काम से होना चाहिए, न कि इस तरह की शर्तों और दबाव से।

विडियो डिलीज करने का बनाया दबाव

रितू के अनुसार, विडियो पोस्ट होने के बाद उनके फोन पर अलग-अलग नंबर से कॉल आया और उन्हें विडियो डिलीट करने को कहा गया। उनका कहना है कि विकेत खाची ने भी उनसे विडियो डिलीट करने को कहा और प्रलोभन दिया कि वो रितू को अपनी हर गाने की एलबम में लेंगे। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवक ने दो साल किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ मुंह काला, अब कर रहा ब्लैक*मेल

महिला आयोग से हुई है बात

वहीं, एक्टर मॉडल रितू खूंद ने न्यूज 4 हिमालयन से बातचीत में बताया कि इस मामले में उन्होंने महिला आयोग से बात की है। हालांकि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं है। मगर, अध्यक्ष विद्या नेगी से फोन पर संपर्क कर उन्होंने अपनी शिकायत उन तक पहुंचाई है। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख