राजनीति

#अपराध

May 21, 2025

हिमाचल : नौकरी के लिए परिवार से दूर रह रहा था इंग्लिश लेक्चरर, पड़ोसियों को क्वार्टर में पड़ी मिली देह

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी असलियत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

चंबा। हिमाचल प्रदेश में अकस्मात मौत से मरने वालों की संख्या में बीते कई दिनों इजाफा दर्ज किया जा रहा है। ताजा मामला प्रदेश के जिला चंबा से सामने आया है। जहां एक नौजवान शिक्षक को उसके कमरे में मृत पाया गया। बीते कल मंगलवार को घटी इस घटना में फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

बच्चों को पढ़ाते थे इंग्लिश सब्जेक्ट

जानकारी के अनुसार, जिला चंबा के तहत आते भरमौर के उलांसा क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उलांसा में बतौर अंग्रेजी प्रवक्ता सेवाएं दे रहे 37 वर्षीय अध्यापक विशाल राणा का अचानक निधन हो गया।

यह भी पढ़ें : नहाने गए थे पांच यार, सतलुज की लहरों में बहे दो- काम की तलाश में आए थे परिवार से दूर

विशाल राणा, मूलतः चंबा शहर के मोहल्ला मुगला, डाकघर हरदासपुरा के रहने वाले थे। वह स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के माध्यम से अंग्रेजी विषय के शिक्षक के रूप में तैनात थे और उलांसा में किराए के कमरे में रह रहे थे।

कमरे में मिले बेहोशी की हालत में

सुबह जब वे समय पर अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो पड़ोस में रहने वालों को चिंता हुई। जब उनके क्वार्टर का दरवाज़ा खोला गया तो विशाल राणा बेहोशी की हालत में पाए गए। स्थिति गंभीर देखते हुए लोग उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरवाला ले गए, मगर वहां मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की पैरवी के लिए दिल्ली रवाना होंगे CM सुक्खू, 2 दिन तक करेंगे इन मंत्रियों से मुलाकात

इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजन मृतक को मेडिकल कॉलेज चंबा ले गए। जहां पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस कर रही गहनता से जांच

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने पुष्टि की है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी है। बहरहाल, इस दुखद खबर से स्कूल में सहकर्मियों और छात्रों में गहरा शोक है। युवा और समर्पित शिक्षक के अचानक इस तरह चले जाने से शिक्षा क्षेत्र को गहरा धक्का लगा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख