#अपराध

April 22, 2025

हिमाचल: बाइक की सीट के नीचे छुपाया था चिट्टा, तस्कर की होशियारी नहीं आई काम, हुआ अरेस्ट

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही हिमाचल पुलिस

शेयर करें:

himachal news

मंडी। हिमाचल प्रदेश में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिला मंडी के सुंदरनगर पुलिस की एसआईयू टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने जिला के बल्ह क्षेत्र के एक 27 वर्षीय युवक को नशे की खेप के साथ धर दबोचा है। आरोपी युवक को भवाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान बाइक की सीट के नीचे छिपाकर रखे गए चिट्टे के साथ पकड़ा गया।

ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर एसआईयू टीम ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भवाना के समीप वाहनों की सघन जांच के लिए नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक को रुकवाया गया।

 

यह भी पढ़ें : कार में बंद युवक की नाक से निकल रही थी झाग, परिजनों को बुरी हालत में मिला बेटा

 

जांच के दौरान बाइक की सीट के नीचे छिपाकर रखा गया 6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय धीरज निवासी गांव रठोआ, डाकघर चुनाहन, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सुंदरनगर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि चिट्टा कहां से लाया गया और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गुंडागर्दी- रातभर रस्सियों से बांधा शख्स, पत्नी को धमका कर मांगी फिरौती- जानें पूरा मामला

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति

सुंदरनगर पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा जो समाज को इस जहर से खोखला करने में लगे हैं। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें अपने आस-पास किसी भी तरह की नशे से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख