#अपराध

December 15, 2025

हिमाचल में बाहरी राज्यों से पहुंचाया जा रहा नशा, CTU बस में पकड़ी बड़ी खेप; युवक धरा

यात्री से चरस की खेप बरामद 

शेयर करें:

Charas Smuggling

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशा माफिया नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए लगातार नए-नए हथकंडे अपना रहा है। कभी पार्सल के माध्यम से तो कभी बसों में छिपाकर नशे की खेप ले जाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला मंडी जिले से पेश आया है। यहां बस में एक यात्री से नशे की भारी खेप बरामद की गई है। 

CTU बस को तलाशी के लिए रोका 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला आज सोमवार मंडी जिले के पुंघ फोरलेन क्षेत्र का है। यहां पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मंडी की ओर से आ रही  CTU (चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग) की एक बस को जांच के लिए रोका गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मोदी तेरी क*ब्र खुदेगी...नारों पर भड़की भाजपा, माफी मांगे CM सुक्खू - सोनिया गांधी

यात्री से चरस की खेप बरामद 

पुलिस टीम ने बस में सवार यात्रियों की बारीकी से तलाशी लेनी शुरू की। तलाशी के दौरान सीट नंबर 23 पर बैठे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। जब पुलिस ने उसके बैग की जांच की तो उसमें से 547 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपी की पहचान 

पुलिस ने मौके पर ही युवक को हिरासत में ले लिया और बरामद चरस को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान राजू उम्र 25 साल, निवासी गांव जुलाना,  जिला जींद, (हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

यह भी पढ़ें : सुख की सरकार में कर्मचारी बैलेंस बिगड़ा, दो साल में 8 हजार किए भर्ती, रिटायर हुए तीन गुना

पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार 

DSP मंडी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। साथ ही आरोपी से यह पता लगाने की कोशिश की जागी कि आरोपी राजू चरस कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई करने की फिराक में था। उन्होने कहा कि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का खुलासा है  सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सड़क किनारे पड़ी मिली युवक की देह, परिवार ने खो दिया बुढ़ापे का सहारा

जिला में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें नशे से जुड़े किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख