#अपराध

February 23, 2025

हिमाचल: पानी की बोतल में भरी चरस, टहलते हुए डील करने निकला तस्कर- पहुंचा जेल

पुलिस को चकमा देने के लिए चरस को पानी की बोतल में छिपाई थी खेप

शेयर करें:

CHAMBA NEWS

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा स्थित डल्हौजी थाना पुलिस की टीम ने भरमौर-पठानकोट NH के गोली जीरो प्वाइंट पर नाके के दौरान एक तस्कर को 144 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। हैरानी तो तब हुई जब तस्कर द्वारा खेप को एक बोतल में छुपाया पाया गया। 

पानी की बोतल में छुपा रखी थी खेप

आरोपी ने चकमा देने के लिए चरस को पानी की बोतल में छिपाया था, लेकिन पुलिस की चौकसी से वह बच नहीं सका। पुलिस ने आरोपित के पास से मादक पदार्थ बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशा तस्कर दंपति पर थी पुलिस की नजर, मौका मिलते ही धर-दबोचे दोनों

घबराए तस्कर ने फेंकी पानी की बोतल

यह घटना उस समय की है जब डल्हौजी पुलिस थाना के तहत एचसी चमन कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने गोली जीरो प्वाइंट पर नाका लगाया था। इस दौरान तेगा राम (36) पुत्र चंद राम निवासी मक्कन सनवाल, तहसील चुराह रास्ते में पैदल आ रहा था। वहीं, पुलिस को देख वो घबराया और अपने हाथ में पकड़ी पानी की बोतल को दूर फेंक दिया। पुलिस ने उसकी इस हरकत को देखा और उसे तुरंत पकड़ लिया। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की ये रेल लाइन इंडियन आर्मी को देगी मजबूती, वॉर में सैनिकों की करेगी बड़ी मदद

बोतल में मिली चरस

पुलिस ने पानी की बोतल की जांच की तो उसमें एक प्लास्टिक की थैली मिली जिसमें 144 ग्राम चरस थी। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। 

पुलिस ने किया मामला दर्ज

इस घटना की पुष्टि करते हुए एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने तस्कर को समय रहते पकड़ लिया और अब आरोपित से पूछताछ की जा रही है। वहीं प्रदेश में लगातार आ रहे नशा तस्करी के मामलों में पुलिस ने भी सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख