#अपराध
December 6, 2025
हरियाणा में नशे की सप्लाई करता था हिमाचल का तस्कर, कैथल में धरा
कैथल में हिमाचल का नशा सप्लायर गिरफ्तार
शेयर करें:

कुल्लू कैथल। देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश आज नशा तस्करी का गढ़ बनता जा रहा है। यहां के नशा माफिया प्रदेश में ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों में भी नशे की तस्करी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के पड़ोसी राज्य हरियाणा से सामने आया है। यहां हरियाणा पुलिस ने हिमाचल के एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर हिमाचल से नशा ले जाकर हरियाणा के नशा तस्करों को सप्लाई करता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला हरियाणा के कैथल जिला के बस स्टैंड का है। पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान गांव टयौंठा के धर्मेंद्र सिंह को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद उसकी ICICI बैंक कॉलोनी स्थित किराये के घर से 1 किलो 45 ग्राम सुल्फा बरामद किया गया था।
पुलिस टीम की सख्त पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपी ने सप्लायर का राज खोला। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उसे 6 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे यह सुल्फा fgekpy izns'k dk पुरुषोत्तम नामक व्यक्ति उपलब्ध करवाता है।
इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर पुरुषोत्तम को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़- बहन के अंतिम संस्कार से लौट रहे भाई ने त्यागे प्राण
नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का मानना है कि यह गिरफ्तारी नशा माफिया के बड़े नेटवर्क की कड़ी को पकड़ने में एक अहम कदम है] जिससे आने वाले दिनों में कई और खुलासे हो सकते हैं।