#अपराध
February 27, 2025
हिमाचल : नशे ने लील ली एक और जिंदगी- टॉयलेट में पड़ा मिला युवक, परिजनों ने किए बड़े खुलासे
नशे के चंगुल में फंसती जा रही है युवा पीढ़ी- चिंताजनक विषय
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। नगर परिषद कार्यालय के पीछे स्थित एक सार्वजनिक शौचालय से 33 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान रामपुर बरान (मनाली) निवासी अर्जुन राणा के रूप में हुई है।
बुधवार दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति लंबे समय से शौचालय के अंदर है और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए गवाहों की मौजूदगी में शौचालय का दरवाजा खोला।
यह भी पढ़ें : मंडी शिवरात्रि में शिरकत करेंगे 200 देवी-देवता- आज शाही जलेब, उमड़ेगी हजारों की भीड़
अंदर युवक बेहोशी की हालत में पड़ा था। पुलिस टीम ने तुरंत अर्जुन राणा को मनाली अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।
मृतक के परिवारवालों ने पुलिस को बताया कि अर्जुन राणा नशे का आदी था। पुलिस ने इस मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मनाली के शवगृह में रखा गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल हाईकोर्ट का फैसला: HRTC के रिटायर्ड कर्मचारियों को देना होगा महंगाई भत्ता
उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।