#अपराध

July 23, 2025

हिमाचल के तीन बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरातफरी- मौके पर पुलिस

बम निरोधक दस्ते की छानबीन में कुछ नहीं मिला

शेयर करें:

school bomb threat

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला एक बार फिर दहशत के साये में आ गई है। यहां के तीन प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले हैं। ढली, संजोली और कार्ट रोड क्षेत्र के तीन बड़े स्कूलों के ईमेल इनबॉक्स में धमकी मिलने के बाद अफरातफरी मच गई।

स्कूल प्रबंधन ने फौरन बुलाई पुलिस

स्कूल प्रबंधन ने फौरन पुलिस को सूचना दी। बम निरोधक दस्ता हरकत में आया और पूरे स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली गई। हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन इस घटनाक्रम ने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों की नींद जरूर उड़ा दी।

 

यह भी पढ़ें : केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल पर फोकस तेज : अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में बुलाई बैठक, बोले- जल्द बने भवन

स्कूल से बाहर भेजे बच्चे

ढली स्थित स्कूल में जब धमकी की सूचना मिली तो स्कूल प्रशासन ने तत्काल एक्शन लिया। छोटी कक्षाओं के बच्चों को स्कूल के टेरेस से लगे स्टेयर पर शिफ्ट किया गया, जबकि बड़ी कक्षाओं के छात्रों को बाहर सड़क पर खड़ा किया गया। करीब पौने 12 बजे तक स्कूल परिसर में तलाशी चलती रही। इसके बाद बच्चों को दोबारा कक्षाओं में भेजा गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सराज में 27 अभी भी लापता, सेना और NDRF की टीमें वापस लौटी- अब ये संभालेंगे जिम्मा

बच्चों और स्टाफ में घबराहट का माहौल

संजोली और कार्ट रोड के अन्य दो स्कूलों को भी इसी तरह की धमकी मिली। यहां भी पुलिस ने तत्काल पहुंचकर छानबीन की, लेकिन कोई बम या संदिग्ध सामग्री नहीं पाई गई। हालांकि, थोड़ी देर के लिए बच्चों और स्टाफ में घबराहट का माहौल बन गया।

पहले भी मिल चुकी हैं कई धमकियां

ये पहली बार नहीं है जब राजधानी शिमला में इस तरह की धमकी दी गई हो। इससे पहले हाईकोर्ट को तीन बार और मुख्य सचिव कार्यालय को दो बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। 8 जिलों के डीसी ऑफिस भी इस साइबर टेरर के निशाने पर आ चुके हैं। अब बच्चों को टारगेट करना एक बेहद चिंताजनक संकेत है।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख