राजनीति

#अपराध

June 30, 2026

हिमाचल: नशेड़ी व्यक्ति पहुंचा पड़ोसियों के घर, पहले दंपति को कहे अपशब्द- फिर कर दिया ह*मला

घर में खाना खा रहे परिवार के बीच पहुंचा आरोपी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने पड़ोसी दंपति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

घर में खाना खा रहे परिवार के बीच पहुंचा आरोपी

जानकारी के मुताबिक रविवार शाम तिलक राज अपने परिवार के साथ घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान उनका पड़ोसी नंद लाल शराब के नशे में उनके घर पहुंच गया। आरोप है कि नंद लाल ने वहां पहुंचकर तिलक राज के साथ बहस शुरू कर दी और उसे अपशब्द कहने लगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के 9 जिलों में मौसम का यलो अलर्ट : तेज आंधी-तूफान के साथ जमकर बरसेंगे बादल

जबरदस्ती घर के अंदर ले जाने का आरोप

मामला बढ़ने पर आरोप है कि नंद लाल ने तिलक राज को जबरदस्ती पकड़कर अपने घर के अंदर खींच लिया और दरवाजा बंद कर दिया। परिवार वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो वे घबरा गए और तिलक राज को बचाने की कोशिश करने लगे।

पति को बचाने गई पत्नी पर भी हमला

जब तिलक राज की पत्नी अपने पति को बचाने के लिए आरोपी के घर पहुंची तो वहां माहौल और बिगड़ गया। आरोप है कि नंद लाल ने लकड़ी काटने वाले तेजधार हथियार टोके से महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह घायल हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 8 दिन से लापता 25 वर्षीय युवती की डैम में तैरती मिली देह, परिजनों की टूटी उम्मीद

आरोपी ने तिलक राज पर किए कई वार

इसके बाद आरोपी ने तिलक राज पर भी हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान तिलक राज को गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ हो गए। इस पूरी घटना के दौरान आरोपी का बेटा गैस लाल भी वहां मौजूद था।

पड़ोसियों की मदद से छुड़ाया गया घायल व्यक्ति

घटना के बाद घायल महिला ने किसी तरह पड़ोस में रहने वाले कर्म चंद को पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही कर्म चंद और अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी कोशिश के बाद तिलक राज को आरोपी के घर से बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मानसून से पहले तबाही: जाहलमा नाले में आई भीषण बाढ़, पुलिया बही; सैकड़ों पर्यटक फंसे

तीसा अस्पताल से चम्बा और फिर टांडा रेफर

घायल दंपति को सबसे पहले तीसा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। तिलक राज की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें चम्बा अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन चोटों की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। SP विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख