#अपराध
February 21, 2025
हिमाचल: अर्थी लेकर श्मशानघाट पहुंचे लोग, वहां मिली एक ओर देह, 4 दिन से था लापता
परिजनों की टूटी उम्मीद, श्मशानघाट में पड़ा मिला लापता शख्स
शेयर करें:

चंबा. हिमाचल प्रदेश में आए दिन संदिग्ध परिस्थितियों में लोगों के मरने की घटनाएं बढ़ती हुई रिपोर्ट की जा रही हैं। इस कड़ी में ताज़ा मामला प्रदेश के जिला चंबा से सामने आया है, जहां एक शख्स का शव शमशान घाट के समीप झाड़ी में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, बीती रात को चंबा जिला के सलूणी में एक शमशानघाट के पास की झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव उस समय बरामद हुआ जिस समय लोग शमशान में एक अन्य व्यक्ति का दाह संस्कार करने के लिए गए हुए थे.
जिससे इलाके में दहशत मच गई. दिनों से लापता मृत व्यक्ति की पहचान भीलो राम उम्र 43 साल के रूप में हुई है. भीलो राम तहसील सलूणी के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत डांड का रहने वाला था. भीलो राम बीते चार था. जिसकी रिपोर्ट उसके परिजनों ने थाना में दर्ज करवा दी थी.
पुलिस थाना किहार में चार दिन पहले दर्ज की गई गुमशुदगी की रिपोर्ट में परिजनों द्वारा बताया गया था कि, भीलो राम घर के किसी काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था.
देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों नें अपने स्तर पर हर जगह ढूंढने के प्रयास किए मगर उन्हें कोई सुराग नहीं मिला था. जिसके बाद परिजनों ने थाने का रुख किया था. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सर्च अभियान शुरू किया था. मगर स्थानीय लोगों को शव संदिग्ध हालत में शमशान के पास पड़ा मिला.
बहरहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया. मामले की पुष्टि करते हुए SDPO सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि, प्रथम दृष्टया मौत का कारण कोई दुर्घटना लग रही है लेकिन असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी.