#अपराध

May 9, 2026

हिमाचल: शराब- गुस्से ने किया दोस्ती का खौ.फनाक अंत, पहले पत्थरों से कु.चला सिर; फिर सड़क से नीचे फेंकी देह

तीन दोस्तों ने पहले एक साथ बैठ पी थी शराब, फिर गुस्से में एक दोस्त ने दूसरे की छीन ली सांसें

शेयर करें:

Himachal Chamba Crime

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानी रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है। कहा जाता है कि शराब का नशा और गुस्सा इंसान को कुछ देर के लिए अंधा बना देता है। उस समय उसे यह एहसास तक नहीं रहता कि वह जो करने जा रहा है, उससे न केवल किसी की जिंदगी खत्म हो सकती है, बल्कि उसकी अपनी पूरी जिंदगी भी तबाह हो जाएगी। चंबा में सामने आई यह वारदात भी कुछ ऐसी ही दर्दनाक कहानी बयां कर रही है, जहां एक दोस्त ने शराब के नशे और गुस्से में अपने ही दोस्त को इतनी बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया कि सुनने वालों की रूह कांप उठी।

साथ बैठकर पी शराब, फिर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार यह सनसनीखेज घटना जिला चंबा की ग्राम पंचायत पलूहीं क्षेत्र में सामने आई। बताया जा रहा है कि मृतक अजय सिंह आरोपी अरुण कुमार और एक अन्य युवक बीती रात एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। तीनों के बीच माहौल सामान्य था, लेकिन नशा बढ़ने के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामूली बहस ने खूनी रूप ले लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रात को चल रही थी दोस्तों की पार्टी, मामूली बहस के बाद युवक को पत्थर से मा.रा, देह फेंक भागे

पत्थर से कुचल डाला दोस्त का सिर

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक विवाद के दौरान आरोपी अरुण कुमार इस कदर गुस्से में आ गया कि उसने पास पड़े पत्थर उठाकर अजय सिंह के सिर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि आरोपी तब तक पत्थर मारता रहा, जब तक अजय सिंह ने मौके पर ही दम नहीं तोड़ दिया। युवक का सिर बुरी तरह कुचल गया था और घटनास्थल खून से लथपथ हो गया।

हत्या के बाद शव को सड़क से नीचे फेंका

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। आरोप है कि उसने अपने दोस्त के शव को उठाया और सड़क के नीचे फेंक दिया, ताकि घटना को हादसे का रूप दिया जा सके। रात के अंधेरे में आरोपी मौके से फरार हो गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ऑफिस से हाफ डे लेकर घर लौटा नगर निगम अधिकारी, कमरे में उठाया गलत कदम- सदमे में परिवार

सुबह लोगों ने देखा खून से सना शव

शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोग वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने सड़क के नीचे एक युवक को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। सड़क पर भी जगह.जगह खून बिखरा हुआ था। यह दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए। तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दादी बनाम पोती : एक को BJP तो दूसरी को कांग्रेस ने थमाया टिकट, होगा कड़ा मुकाबला

जांच में खुली हत्या की परतें

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। शुरुआती जांच में ही पुलिस को मामला हत्या का प्रतीत हुआ। इसके बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गयाए जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।

 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक के साथ रात में दो दोस्त मौजूद थे। इसके आधार पर दोनों युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ में सामने आए तथ्यों और सबूतों के आधार पर पुलिस ने अरुण कुमार पुत्र नुधिया राम निवासी गांव बलियारा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें : कर्ज में डूबे हिमाचल को अब लॉटरी का सहारा- 27 साल बाद फिर शुरू करने जा रही सरकार, जानें

तीसरे युवक की भूमिका भी जांच के घेरे में

पुलिस अब उस तीसरे युवक की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है, जो वारदात के समय वहां मौजूद था। पुलिस का कहना है कि यदि जांच में उसकी संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख