#अपराध
May 1, 2025
हिमाचल: फौजी की पत्नी ने उठाया गलत कदम, गोद ली बच्ची को डांटने पर ससुर ने कही थी बड़ी बात
बच्चा ना होने पर सास ससुर करते थे प्रताड़ित
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन आत्महत्याएं की खबरें रिपोर्ट की जा रही हैं। अकसर देखने में में आया है कि घर में छोटी की कहासुनी के बाद लोग आत्हत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही कुछ हिमाचल के चंबा जिला में देखने को मिला है। यहां एक महिला ने अपने ससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। मामला चंबा जिला के उपमंडल चुराह से सामने आया है।
दरअसल महिला ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। महिला को उसके परिजन तुरंत ही उपचार के लिए नागरिक अस्पताल तीसा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने महिला को बचा लिया। वहीं सूचना मिलते ही तीसा पुलिस थाना की टीम भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर: ओवरटेक करते कैंटर से टकराई पिकअप, बीच सड़क पलटी
पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान भी दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति फौज में है। उनकी शादी को करीब चार साल हो चुके हैं। लेकिन उसकी अभी तक कोई संतान नहीं है। काफी समय तक जब वह मां नहीं बन सकी तो उसने अपने पति के भाई की बेटी को गोद ले लिया। महिला ने बताया कि चार साल तक बच्चा ना होने के चलते उसके ससुराल वाले उसके साथ दुर्व्यवहार करते हैं और प्रताड़ित करते हैं। उसके सास ससुर और जेठ जेठानी उसके साथ आए दिन लड़ाई झगड़ा करते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशे की लत ने एक और युवक की छीन ली सांसें, खुद को ही कर लिया शू*ट
पीड़ित महिला ने बताया कि बीते रोज बुधवार को गोद ली बेटी की शरारत पर उसने उसे हल्की सी डांट लगा दी। जिस पर उसके ससुर भड़क गए और उसे ताने मारने लगे। ससुर ने कहा कि बच्ची को डांटने का उसका कोई हक नहीं है। उसे सिर्फ बच्ची की देखभाल के लिए रखा है। सास ससुर के लगातार प्रताड़ित करने और ससुर की डांट से तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : गाड़ी में लकड़ी का बॉक्स देख चौंकी पुलिस, खोला तो निकला चरस का जखीरा
महिला की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ भी कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि तीसा पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।