#अपराध
December 9, 2025
हिमाचल: बिजनेस या नशे की लत.. HR नंबर कार में बड़ी खेप संग पकड़े 22 और 23 साल के 2 युवक
NDPS एक्ट के तहत मामला किया दर्ज किया
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार असर दिखा रहा है। इसके बावजूद यह चिंता बनी हुई है कि युवा वर्ग तेजी से नशे के कारोबार में शामिल होता जा रहा है। इसी बीच कांगड़ा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चरस की भारी खेप के साथ दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला कांगड़ा जिले के आज मंगलवार का है, यहां घुमारवीं पुलिस टीम ने और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब, टीम बलोह के पास नियमित नाकाबंदी कर वाहनों की जांच में जुटी हुई थी।
यह भी पढ़ें : शिमला कार्निवाल में 4.30 लाख के चाय-पकौड़े डकार गए VIP, एक साल बाद भी नहीं चुकाया बिल
इस दौरान पुलिस ने कार नंबर HR 95B-9261 को जांच के लिए रोका। पुलिस टीम ने कार के दस्तावेज़ों की मांग की, लेकिन आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। शक के आधार पर टीम ने कार की गहन तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पुलिस को कार से 410.3 ग्राम चरस बरामद हुई। नशा मिलने के बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में लिया गया, और बरामद चरस को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया। साथ ही पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य की कार को भी सीज कर लिया।
यह भी पढ़ें : कब जागेगी सुक्खू सरकार.. 8 दिन बीते-नहीं मिला HRTC कर्मियों को वेतन, बसें खड़ी करने की चेतावनी
⦁ साहिल उम्र 23 वर्ष निवासी गांव सेरकड़, जिला कांगड़ा
⦁ मनीष शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी गांव लझुण, जिला शिमला
DSP घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के खिलाफ थाना घुमारवीं में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह सतर्क है और प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि समाज को नशे की लत से बचाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे चरस कहां से लेकर आए थे और इसे कहां सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के आधार पर नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने की संभावना है।