#अपराध

January 11, 2026

हिमाचल: होटल में बाथरूम की खिड़की से नीचे गिरा युवक, थमी सांसें; पहले दोस्त संग पी थी शराब

दोस्तों के साथ खाने खाने होटल गया था अजय

शेयर करें:

Hotel Incident

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे के कारण कई बार कुछ लोगों की संदिग्ध मौत होने के समाचार प्राप्त होते रहते हैं। इस कड़ी में ताज़ा मामला प्रदेश के जिला बिलासपुर से सामने आया है। जहां एक होटल में खाना खाने गए युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। 

दोस्तों के साथ खाने खाने होटल गया था अजय

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत आते एक गांव का 29 वर्षीय युवक अजय भाटिया अपने दोस्तों के साथ खाने खाने एक होटल में गया था। लेकिन उसकी वहाँ मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक और हाद.सा: घने कोहरे की चपेट में आई निजी कंपनी की गाड़ी- 7 कामगार थे सवार

हालांकि, अजय को उसके दोस्त इलाज के बहाने क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई।

सीसीटीवी कैमरों से हुई पुष्टि

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। अस्पताल में मृतक के पिता सहित उसके दोस्त भी मौजूद थे। पुलिस द्वारा किए गए शुरुआती निरीक्षण में शरीर पर किसी तरह की स्पष्ट बाहरी चोट के निशान नहीं मिले, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: अब बाबा की कुटिया में म@र्डर, भंडारे के दौरान फो*ड़ दिया व्यक्ति के सिर

इसके बाद पुलिस टीम मृतक के परिजनों और दोस्तों के साथ शहर के एक होटल पहुंची, जहां युवक आखिरी बार देखा गया था। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान सामने आया कि अजय अपने दोस्तों के साथ होटल में भोजन और शराब का सेवन कर रहा था। कुछ समय बाद वह बाथरूम की ओर गया, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा।

पुलिस ने जताई यह आशंका

जब होटल स्टाफ और दोस्तों ने उसकी तलाश की तो वह होटल के पीछे कच्चे आंगन में गिरा हुआ मिला। जांच के दौरान बाथरूम की खिड़की खुली पाई गई, वहीं फर्श पर फिसलने के निशान भी मिले।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ड्राइवर ने की थी बस संभालने की कोशिश, खुद भी नहीं बच पाया- पैरापिट होते तो शायद...

इन तथ्यों के आधार पर पुलिस को आशंका है कि युवक का पैर फिसल गया होगा और वह खिड़की से नीचे गिर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख