#अपराध

January 31, 2025

हिमाचल: खेत से लौटी भाभी को इस हाल में मिली ननद, पैरों तले खिसक गई जमीन

मायके में महिला ने उठाया खौफनाक कदम

शेयर करें:

Bilaspur-Women

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में महिलाओं द्वारा आत्महत्याओं के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। कभी पारिवारिक कलह तो कभी अन्य कारणों से महिलाएं अपनी जान दे रही हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के बिलासपुर जिला से सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला ने मायके में फंदा लगा लिया और अपनी जान दे दी। महिला ने ऐसा क्यों किया, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

महिला ने मायके में दे दी जान

मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के तहत आते पुलिस थाना तलाई के तहत एक 43 वर्षीय महिला ने मायके में फंदा लगा लिया। महिला की शादी घुमारवीं तहसील के एक गांव में हुई थी। महिला कुछ माह से डिप्रैशन में चल रही थी। जिसके चलते वह कुछ दिन पहले ही अपने मायके आई हुई थी। मायके में ही महिला ने फंदा लगा लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दोस्त के घर रात को रहने आया था युवक, अगली सुबह खाई में मिली देह

घर में नहीं था कोई महिला ने कर ली आत्महत्या

महिला ने यह खौफनाक कदम उस समय उठाया, जब वह घर में अकेली थी। महिला  के मायके के लोग एक रिश्तेदारी में चल रहे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। जबकि घर में महिला और उसकी भाभी ही मौजूद थे। महिला की भाभी जब खेत में गई थी, तभी महिला ने पीछे से कमरे में फंदा लगा लिया और आत्महत्या कर ली।

 

यह भी पढ़ें : शांता बोले: देश के टुकड़े करने वालों की बढ़ रही आबादी, मांगेंगे एक और पाकिस्तान

खेत से लौटी भाभी के ननद को देख उड़े होश

महिला की भाभी जब खेतों से वापस घर पहुंची तो उसने अपनी ननद को फंदे पर लटका हुआ पाया। यह देख कर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुंरत ही इसकी जानकारी अपने पति को दी। वहीं पुलिस थाना तलाई को भी मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और आगामी जांच शुरू की।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में BPL सूची में होगा बढ़ा बदलाव, इन परिवारों से छिन जाएगा कार्ड

पुलिस कर रह मामले की जांच

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि महिला ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख