#अपराध

March 18, 2026

हिमाचल : कार से लाखों की चरस ठिकाने लगाने जा रहे थे 6 यार, रास्ते में पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही पुलिस टीम

शेयर करें:

Drug Trafficking

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद नशा तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रदेश ही नहीं, बल्कि बाहरी राज्यों से जुड़े तस्कर भी यहां नशे का कारोबार फैलाने में लगे हुए है। इसी बीच बिलासपुर जिला से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे की भारी खेप के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही पुलिस टीम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर के कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित बलोह मल्यावर लिंक रोड का है। यहां पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सामने से दो संदिग्ध कारें आ रही थी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की 'मोमबत्ती' के बेटा-बहू चिट्टे संग गिरफ्तार : 3 दिन पहले ही की थी लव मैरिज

दो कारों को तलाशी के लिए रोका

पुलिस ने दोनों कारों को जांच के लिए रोका, लेकिन जैसे ही कार सवार युवकों ने पुलिस को देखा, वे घबरा गए। उनकी हरकतें पुलिस को संदिग्ध लगीं, जिसके बाद टीम ने दोनों वाहनों की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक कार चालक की सीट के नीचे रखा पाउच बरामद किया गया। 

कार से चरस का पाउच बरामद 

जब बरामद पाउच को खोला गया तो उसमें चरस छिपाई हुई थी। चरस का वजन करने पर यह 616 ग्राम निकली। इसके बाद पुलिस ने बिना देर किए मौके पर ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : विपक्ष ने CM सुक्खू को बताया 'झूठा', नोटिस देने के लिए कसी कमर- जानें पूरा मामला

आरोपियों की पहचान

  • जसवीर निवासी जिला जींद (हरियाणा)
  • छबील ठाकुर निवासी जिला कुल्लू
  • आयुष निवासी भांबला जिला मंडी
  • नितिन कुमार निवासी जिला हमीरपुर
  • प्रदीप निवासी जिला जींद (हरियाणा)
  • गिरिराज निवासी जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

Himachal Six Youths Arrested with 616 Grams of Charas Case Registered Against Accused Under NDPS Act

हो सकता है बड़े नेटवर्क का खुलासा 

पुलिस थाना घुमारवीं ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है, ताकि नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : CM सुक्खू का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस-कोड किया लागू

नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी 

DSP घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख