#अपराध

February 25, 2025

पंजाब से पेटियों में भरकर हिमाचल ला रहे थे नशे की खेप, पुलिस ने धरा 

सब्जियों के ढेर में छिपाई थीं पेटियां

शेयर करें:

Bilaspur Police illegal beer

बिलासपुर। नशे की तस्करी करने वाले पैसा कमाने के लिए कौन सी तरकीब नहीं आजमाते। ऐसे ही एक मामले में सब्जियों के ढेर की आड़ में पंजाब से हिमाचल लाई जा रही नशे की एक खेप को पुलिस ने पकड़ा है। यह काम बिलासपुर के गरामौड़ा में हो रहा था, जहां पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने पहले ही नाकाबंदी कर रखी थी। चेकिंग के दौरान टीम ने एक टेम्पो को पकड़ा। ड्राइवर ने बचने के लिए बताया कि उसमें सब्जियां लदी हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रांसफॉर्मर ठीक कर रहा था लाइनमैन, लगा जोर का झटका- थम गई सांसें

लेकिन जब पुलिस ने तिरपाल हटाया तो उसमें बीयर की 300 पेटियां बरामद हुईं। आबकारी एवं कराधान विभाग ने एचपी एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए टैम्पो व शराब को पुलिस थाना स्वारघाट के हवाले कर दिया है। टैम्पो चालक नंद लाल पुत्र झाबे राम वार्ड नंबर-5 नालासेरी डाकघर पिपलोग तहसील भुंतर जिला कुल्लू के खिलाफ पुलिस थाना स्वारघाट में एचपी एक्साइज एक्ट की धारा 39 (1) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रांसफॉर्मर ठीक कर रहा था लाइनमैन, लगा जोर का झटका- थम गई सांसें

तिरपाल से ढककर रखा था नशा

आबकारी एवं कराधान विभाग बिलासपुर की टीम ने आबकारी निरीक्षक धर्मपाल वर्मा की अगुवाई में एक्साइज बैरियर गरामौड़ा के पास नाका लगाया हुआ था और पंजाब की तरफ से आने वाली गाड़ियों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान टीम ने पंजाब से हिमाचल की तरफ आ रहे एक टैम्पो को चैकिंग के लिए रोका। टीम ने जब टैम्पो चालक से लोड सामान के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि टैम्पो में सब्जी लोड है। टैम्पो की पिछली बॉडी तिरपाल से ढकी हुई थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : भांजे ने बूढ़ी मामी को लगाया चूना, पत्नी के खाते में ट्रांसफर किया पेंशन का पैसा

न पास मिला और न परमिट

टीम को शक हुआ तो टैम्पों की तिरपाल को हटाई गई। टैम्पो के अंदर काफी मात्रा में गत्ता पेटियां थीं। टीम ने कुछ गत्ता पेटियों को खोलकर देखा तो उसके अंदर बीयर की बोतलें पाईं गईं। टीम ने जब पेटियों की गिनती की तो यह 300 पेटियां पाई गईं। टीम ने टैम्पो चालक से जब लोड बीयर का पास/परमिट मांगा तो चालक नंद लाल मौके पर टैम्पो में लोड बीयर का कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद आबकारी निरीक्षक धर्मपाल वर्मा की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने टैम्पो और बीयर की पेटियों को अपने कब्जे में ले लिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख