#अपराध
September 1, 2026
हिमाचल : वोल्वो बस में नशा लेकर जा रहा था पंजाबी, लाखों के चिट्टे संग पुलिस ने किया अरेस्ट
NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला
शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में पुलिस नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आए दिन पुलिस नशे के साथ तस्करों को सलाखों के पीछे डाल रही है। ताजा मामला जिला बिलासपुर से सामने आया है। यहां पर पुलिस लाखों के नशे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर के कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन से सामने आया है। यहां पर पुलिस नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक वोल्वो बस को तलाशी के लिए रोका।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आफत की बारिश: दो घर हुए जमींदोज, 3 लोग मलबे में दबे; उफनती खड्ड में बही JCB
पुलिस ने बस में सवार सभी सवारियों की तलाशी ली। पुलिस को देख एक युवक संदिग्ध हरकतें करने लगा। टीम ने युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से करीब 51 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
त्रिलोक सिंह उम्र 28 साल, निवासी तेडाकलां, तहसील अजनाला, जिला अमृतसर- पंजाब के कब्जे से करीब यह चिट्टा बरामद हुआ।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पेंशनरों का फूटा गुस्सा: बोले-'हक मांग रहे-भीख नहीं'; सुक्खू सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
पुलिस ने युवक के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टे की यह खेप कहां से लेकर आया था और इसे आगे किस व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था। पुलिस नशे की इस सप्लाई से जुड़े पीछे और आगे के लिंक भी खंगाल रही है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टे की यह खेप कहां से लेकर आया था और इसे आगे किस व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था। पुलिस नशे की इस सप्लाई से जुड़े पीछे और आगे के लिंक भी खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सदन में सरकार-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोक, आधे घंटे तक चलता रहा घमासान; जानें क्या था मुद्दा
SP बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।