#अपराध
March 11, 2025
हिमाचल: दफ्तर आने के बजाय बिजली कर्मी ने उठाया ऐसा कदम, जानकर उड़ जाएंगे होश
किराए के कमरे में रहता था, फोन नहीं उठाया तो लाइनमैन को हुआ शक
शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के नयनादेवी के समीप घवांडल में बिजली विभाग के कर्मचारी ने दफ्तर से लौटने के बाद ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि देखकर लाइनमैन के होश उड़ गए। लखविंद्र सिंह उर्फ लक्की (27) निवासी गांव जड्डू गुलजार व तहसील झंडूता ने सोमवार शाम को घर जाने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: खड्ड किनारे मिली शख्स की देह, रात को पत्नी से वीडियो कॉल पर की थी बात
मंगलवार सुबह जब लखविंद्र सिंह ड्यूटी पर वापस नहीं लौटा तो लाइनमैन ने उसे फोन कर खैर-खबर लेनी चाही। जब लखविंद्र सिंह ने फोन नहीं उठाया तो उसने सोचा कि घर जाकर हाल पूछ लिया जाए।
जानकारी के अनुसार लखविंद्र सिंह नयनादेवी में विद्युत बोर्ड में कार्यरत था तथा घवांडल में किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि वह गत शाम तक ड्यूटी पर था, लेकिन मंगलवार सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। मंगलवार दोपहर जब लाइनमैन ने उसके मकान पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो सामने का नजारा देख उसके होश उड़ गए। लखविंद्र सिंह फंदे पर लटका हुआ था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: हड़ताली पटवारी-कानूनगो को बड़ा झटका, अब सर्टिफिकेट बनाएंगे ये अफसर
इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया, जिस पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया। आशंका है कि लखविंद्र सिंह ने सोमवार रात को ही फंदा लगा लिया होगा। उसने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं पाई है।
पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। वहीं डीएसपी नयनादेवी विक्रांत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। वहीं लखविंद्र सिंह की मौत से उसके घर और गांव में मातम पसर गया है। परिवार को यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनका जवान बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।