#अपराध

April 12, 2025

हिमाचल : रात को कमरे से निकला शख्स नहीं लौटा वापस, इस हाल में निर्जिव मिला

लघुशंका करने के लिए गया था कमरे से बाहर

शेयर करें:

Himahal Crime News

बिलासपुर। हिमाचल के बिलासपुर जिला से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की पेड़ से लटकी लाश मिली है। अब व्यक्ति ने खुद फंदा लगाकर आत्महत्या की है, या उसे किसी साजिश के तहत फंदे पर लटकाया गया है, इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

कहां का है मामला

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिला के पुलिस थाना भराड़ी के तहत आते हटवाड़ गांव में एक व्यक्ति का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। मृतक व्यक्ति दूसरे राज्य का रहने वाला था और यहां मेहनत मजदूरी कर अपना और परिवार का पेट पालता था। मृतक व्यक्ति की पहचान विशाल कुमार निवासी उधमपुर जिला जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। विशाल हटवाड़ में राकेश कुमार के मकान में किराये पर रहता था।

 

यह भी पढ़ें : जैश के तीन आतंकियों को ढेर कर शहीद हुआ हिमाचल का लाल; तिरंगे में आएगा घर

क्या बोले साथी

पुलिस थाना भराड़ी से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें देर रात को मकान मालिक राकेश कुमार का फोन आया था। जिसने बताया कि उसके किराये के कमरे में रहने वाले शख्स ने फंदा लगा लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मृतक के साथी संजीवन उर्फ मिठू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विशाल कुछ समय से उनके साथ ही रह रहा था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: परिवार ने खोया 20 साल का बेटा, बिना हेलमेट दौड़ा रहा था बाइक

कहां लटक रही थी शख्स की देह

संजीवन सिंह ने बताया रात को करीब 10 बजे के करीब विशाल कुमार लघुशंका के लिए कमरे से बाहर गया था। लेकिन फिर काफी देर तक वापस नहीं लौटा। काफी देर तक वापस ना आने पर वह उसकी तलाश करने के लिए कमरे से बाहर निकला। कुछ ही दूरी पर जाकर उसने विशाल को आम के पेड़ से शॉल के बनाए फंदे से झूलते हुए पाया। जिसकी सूचना उसने गांव और मकान मालिक को दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में टूटा 5 दशक पुराना पुल: सीमेंट भरे ट्रक का लोड नहीं सह पाया- हुआ ये अंजाम

 

मकान मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना भराड़ी पुलिस द्वारा मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख