#अपराध

February 1, 2026

हिमाचल में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ धरा पंजाबी युवक, उम्र मात्र 21 साल

छोटी उम्र में नशा तस्करी कर रहे युवा

शेयर करें:

Kangra, Drug Trafficking

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे की समस्या बढ़ती जा रही है और सिर्फ स्थानीय तस्कर ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों के नशा तस्कर भी प्रदेश की छवि खराब कर रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस काले धंधे में अब कम उम्र के युवा और बच्चे भी फंसने लगे हैं। ताजा मामला जिला कांगड़ा से सामने आया है, जहां पुलिस ने चिट्टे की बड़ी खेप के साथ 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

नशा मुक्त हिमाचल कार्रवाई जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला कांगड़ा के देहरा में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “नशा मुक्त हिमाचल” के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस जिला देहरा लगातार नशे की रोकथाम और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। 

 

यह भी पढ़ें : अमेरिका में बंदी हिमाचल का युवक, 14 दिन बाद घर लौटा, शादी की खुशियां हुईं दोगुनी 

पुलिस को देख घबराया युवक 

बीते कल शनिवार पुलिस की टीम रणिया दी हट्टी इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान रास्ते से आ रही एक संदिग्ध बाइक को जांच के लिए रोका गया। बाइक सवार युवक को पुलिस को देखते ही घबरा गया। उसकी संदिग्ध हरकतों को देखते हुए पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली।

 6.31 ग्राम चिट्टा की खेप बरामद 

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से  6.31 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया। आरोपी की पहचान पलविन्द्र सिंह उर्फ कालू उम्र 21 साल, पुत्र मनोहर सिंह, निवासी गांव चौगावां रुपोवाली, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में महंगा का झटका: आज से महंगा हो गया LPG सिलेंडर, जानें कितनी बढ़ी कीमतें

नशे के खिलाफ अभियान जारी 

SP मयंक चौधरी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ पुलिस थाना मोइन में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान में ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख