#अपराध
December 9, 2025
हिमाचल: बाइक पर गली-गली घूम चिट्टा बेच रहे थे 2 पंजाबी तस्कर, बड़ी खेप के साथ हुए अरेस्ट
पुलिस ने आरोपी की बाइक भी की सीज
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश को उड़ता पंजाब बनाने की दिशा में काम कर रहे पंजाब के नशा तस्करों पर राज्य पुलिस कहर बनकर बरस रही है। इस कड़ी में ताजा मामला जिला सोलन से सामने आया है जहां, पुलिस ने बाहरी राज्य पंजाब के दो तस्करों को भारी मात्रा में चिट्टा (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला औद्योगिक क्षेत्र बद्दी का है। आज मंगलवार को स्पेशल सेल एक्स टीम नियमित गश्त पर थी, तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि हररायपुर क्षेत्र में दो युवक बाइक पर चिट्टा तस्करी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने रणनीति बनाई और हररायपुर में नाका लगा दिया।
यह भी पढ़ें : कब जागेगी सुक्खू सरकार.. 8 दिन बीते-नहीं मिला HRTC कर्मियों को वेतन, बसें खड़ी करने की चेतावनी
कुछ देर बाद एक संदिग्ध बाइक को रोका गया। पुलिस को देखते ही दोनों युवक घबरा गए और बहाने बनाने लगे, जिससे पुलिस की शंका और गहरी हो गई। तलाशी के दौरान पुलिस को उनके कब्जे से 22.35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर बाइक को सीज कर लिया गया।
⦁ जश्न प्रीत, निवासी गौरीनंगल, पंजाब
⦁ सिमरनजीत सिंह, निवासी कसीटनी, पंजाब के रुप में हुई है।
यह भी पढ़ें : शिमला कार्निवाल में 4.30 लाख के चाय-पकौड़े डकार गए VIP, एक साल बाद भी नहीं चुकाया बिल
ASP बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि स्पेशल सेल एक्स टीम लगातार बेहतरीन कार्य कर रही है। नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना मानपुरा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि आरोपी यह नशा कहां से लेकर आए थे और इसे किन लोगों तक पहुंचाने वाले थे। जल्द ही सप्लाई नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच तेज की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को नशा तस्करी से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशे की इस बड़ी समस्या से मुक्त किया जा सके।