#अपराध

March 12, 2025

हिमाचल : 17 साल की लड़की ने दिया बच्ची को जन्म, तो दूसरी संग स्कूली छात्र ने की नीचता

सिरमौर में किशोरियों के साथ दुष्क*र्म के दो मामले, पुलिस जांच में जुटी

शेयर करें:

himachal news

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में एक ओर जहां महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर समाज में ऐसे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से सामने आया है, जहां नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के दो अलग-अलग घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं।

इनमें से एक मामला तब उजागर हुआ जब नाबालिग लड़की गर्भवती पाई गई और उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया, जबकि दूसरे मामले में एक छात्रा ने सहपाठी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

मेडिकल जांच में सामने आया मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के एक गांव की नाबालिग लड़की को पेट दर्द की शिकायत के बाद परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : HRTC में सवारी बन बैठा था तस्कर, बैग में भरी थी लाखों की चरस- नाके पर हुआ अरेस्ट

अस्पताल में जांच के दौरान लड़की गर्भवती पाई गई और मंगलवार को उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। लेकिन जब डॉक्टरों ने नाबालिग की उम्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच की, तो उसकी आयु 18 वर्ष से कम पाई गई। इस पर अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस टीम सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। नाबालिग लड़की का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है, और बच्ची व मां के डीएनए सैंपल एकत्र किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस का बड़ा धमाका- नशा माफिया की करोड़ों की संपत्ति को किया सीज, यहां देखें आंकड़े

शुरुआती जांच में यह पता चला है कि आरोपी उसी इलाके का रहने वाला है और पीड़िता के संपर्क में था। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

छात्रा ने सहपाठी पर लगाए आरोप

इसके अलावा, जिले में ही एक अन्य मामले में एक छात्रा ने अपने सहपाठी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले की भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपों की सत्यता की पुष्टि करने के लिए विभिन्न कानूनी प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: खड्ड किनारे मिली शख्स की देह, रात को पत्नी से वीडियो कॉल पर की थी बात

महिला सुरक्षा को लेकर सवाल

इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि अपराधियों को कड़ी सजा मिल सके। सिरमौर जिले की पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नाबालिगों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख