#अपराध

January 6, 2026

हिमाचल : 10वीं की छात्रा की जंगल में मिली देह, हालत देख कांपी रूह- कपड़ों से हुई पहचान

पिता ने कपड़ों से की पहचान

शेयर करें:

Missing Girl

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। निहरी क्षेत्र से बीते सात दिनों से लापता 10वीं कक्षा की छात्रा का शव आज यानी मंगलवार को बडेहन के दुर्गम जंगल से बरामद किया गया। पुलिस ने इस चुनौतीपूर्ण सर्च ऑपरेशन में आधुनिक ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया, जिससे सड़क से करीब डेढ़ किलोमीटर नीचे गहरी ढलान और घने जंगल में शव की लोकेशन का पता चल सका।

29 दिसंबर से घर से थी गायब

जानकारी के अनुसार, निहरी तहसील के डाहलू (मरहड़ा) गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा 29 दिसंबर से घर से लापता थी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर 1 जनवरी को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

 

यह भी पढ़ें : देवभूमि हिमाचल पर एक और दाग: अब 16 साल की लड़की बनी मां... आधार कार्ड ने खोला राज

 

इसके बाद पुलिस ने लगातार सर्च अभियान चलाया। ड्रोन सर्वे के दौरान जंगल के भीतर झाड़ियों और पत्थरों के बीच शव देखा गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पाया कि शव की हालत बेहद खराब थी। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवरों द्वारा शव को नुकसान पहुंचाया गया है।

पिता ने कपड़ों से की पहचान

घटना की सूचना मिलते ही एसपी मंडी साक्षी वर्मा स्वयं पुलिस बल और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचीं। मृतका के पिता भुवन देव ने कपड़ों और अन्य पहचान के आधार पर अपनी बेटी की शिनाख्त की। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

यह भी पढ़ें : खत्म हुए पुराने गिले-शिकवे... जयराम को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे मंत्री जगत नेगी

पुलिस कर रही गहनता से जांच

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले की जांच हर संभावित पहलू से की जा रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। इस घटना से इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख