#अपराध
May 11, 2026
पहाड़ों की सैर बनी अंतिम यात्रा : हिमाचल घूमने आए मुंबई के शख्स की थमी सांसें; देह लेकर लौटे दोस्त
मुंबई से निजी ट्रैवल ग्रुप आया था धर्मशाला
शेयर करें:

कांगड़ा। कहते हैं कि, मौत कब-कहाँ-किसे आ जाए कोई अनुमान नहीं लगा सकता। ठीक ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग पर्यटक जो कि अपने कुछ दोस्तों के साथ मुंबई से धर्मशाला पहाड़ों की सिर करने हिमाचल आया था उनकी अचानक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई से बीती 7 मई को एक निजी ट्रैवल ग्रुप धर्मशाला आया था और स्थानीय होटल में ठहरे हुए थे। 8 मई की रात बुजुर्ग पर्यटक ने अपने साथियों के साथ भोजन किया और बाद में अपने कमरे में आराम करने चले गए। अगली सुबह काफी देर तक कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल कर्मचारियों को चिंता हुई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दो दिन से डरा-सहमा घूम रहा था शख्स, आज पुल के नीचे मिली देह; उठे कई सवाल
जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो वो बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। साथ आए दोस्तों द्वारा उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस की टीम ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
मृतक बुजुर्ग पर्यटक की पहचान हरीश चंद्र लक्ष्मी नारायण उम्र 66 साल के रूप में हुई है, जो नवी मुंबई के निवासी थे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की साजिश या संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: बिजली ठीक करते कर्मचारी की करंट लगने से मौ*त, कुछ माह पहले हुई थी शादी
परिजनों ने भी किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। उसके दोस्त अब उसी की पार्थिव देह लेकर घर लौटे। मामले की पुष्टि करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी है।