#अपराध
October 12, 2025
हिमाचल: NIT हमीरपुर के छात्रों को नशा सप्लाई करता था आरोपी, बड़ी खेप के साथ धरा
एनआईटी छात्रों को चरस सप्लाई करने वाला आरोपी कुल्लू से गिरफ्तार
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के छात्रों को नशा सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। एनआईटी हमीरपुर के छात्रों से जुड़े नशे के मामले लबें समय से सामने आ रहे थे। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत हमीरपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के दो छात्रों को चरस सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने कुल्लू से दबोच लिया है। आरोपी की पहचान अश्विनी कुमार ;29द्ध पुत्र झाबे रामए निवासी गांव लोरेनए जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम ने शनिवार को कुल्लू में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि इसी आरोपी ने बीते रविवार को पकड़े गए एनआईटी छात्रों को चरस सप्लाई की थी।
गौरतलब है कि पुलिस ने बीते रविवार को एनआईटी के दो छात्रों पारस सोंधी निवासी प्रताप नगर हमीरपुर और नितिन कुमार निवासी बिहार को 371.40 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने छात्रों से पूछताछ के आधार पर मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई। गहन छानबीन और ट्रैकिंग के बाद आखिरकार आरोपी को कुल्लू से गिरफ्तार कर लिया गया।
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी नशे के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में अहम कदम है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इस सप्लाई चेन की अन्य कड़ियों का भी पर्दाफाश किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस नशा माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी कीमत पर नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा।