#अपराध

March 29, 2025

शो देखने गए हिमाचली छात्र की पंजाब में छिन गई जिंदगी- स्टेज के पीछे हुआ कांड

पंजाब में शो के समय दो गुट आपस में भिड़े

शेयर करें:

ADITYA THAKUR

शिमला। पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में शुक्रवार रात हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के शो में स्टेज के पीछे स्टूडेंट्स के दो गुटों के बीच हुई मारपीट और चाकूबाजी में हिमाचल का स्टूडेंट आदित्य ठाकुर घायल हो गया। स्टेज पर शोर-शराबे के बीच इस वारदात की खबर किसी को नहीं लगी।

हत्या का केस दर्ज

बाद में गंभीर रूप से घायल आदित्य को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। चंडीगढ़ के सेक्टर 11 थाने की पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के छात्र को शांता कुमार ने भेजे 11 हजार, बचाई थी 40 जिंदगियां

पुलिस की नाक के नीचे हत्या

हैरत की बात यह है कि मासूम शर्मा एक विवादित सिंगर हैं। गन कल्चर पर उनके कई गाने और स्टेज शो बैन हो चुके हैं। इसे देखते हुए यूनिवर्सिटी के एंट्री गेट पर और स्टेज के पास भी भारी संख्या में पुलिस तैनात थी। इसके बावजूद स्टूडेंट्स के दो गुटों में चाकूबाजी की घटना हो गई। हमलावर 4 स्टूडेंट्स को घायल कर फरार हो गए। घायलों में से एक आदित्य ठाकुर भी था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कांग्रेस नेत्री की गाड़ी ने रॉन्ग साइड से इनोवा को मारी टक्कर, फिर जमाया रौब

आदित्य के गिरते ही मची चीख-पुकार 

बताया जाता है कि स्टेज पर तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इसी के शोरशराबे में किसी को इस घटना का ध्यान नहीं रहा। मासूम शर्मा के शो को देखने दोपहर से ही स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी में पहुंचने लगे थे। उन्हीं में आदित्य ठाकुर भी था। शो शुरू होने के बाद स्टूडेंट्स मासूम शर्मा के गानों पर थिरकते रहे। इसी दौरान स्टूडेंट्स के बीच झगड़ा हुआ और चाकूबाजी की घटना हो गई। चाकू लगने से घायल आदित्य जब स्टेज के पास गिरा, तो स्टूडेंट्स में चीख-पुकार मच गई। तब जाकर पुलिस की एंट्री हुई और पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हथियार लेकर कैसे घुसे स्टूडेंट्स

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के गन कल्चर वाले 7 गाने बैन हो चुके हैं। हरियाणा और जयपुर में उसके शो को रोका जा चुका है। अब पंजाब यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह नेगी ने इस वारदात का विरोध करते हुए कहा है कि अब पीयू के गेट और अंदर भी पुलिस तैनात थी तो फिर स्टूडेंट्स हथियारों के साथ कैसे घुसे। उन्होंने इस मामले पर धरना देने का भी ऐलान किया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख