#अपराध

June 25, 2025

हिमाचल के शिक्षण संस्थान में छात्र ने छात्रा को जड़े थप्पड़, बेटी को लेकर पुलिस के पास पहुंची मां

आरोपी छात्र के परिजनों से हुई बातचीत, लेकिन नहीं निकला हल

शेयर करें:

dharamshala student assault

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा स्थित धर्मशाला के तहत आने वाले एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में छात्रा के साथ छात्र द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना मंगलवार की दोपहर की बताई जा रही है, जिसकी शिकायत छात्रा की मां ने पुलिस में दर्ज करवाई है। मामला अब स्थानीय पुलिस चौकी तक पहुंच चुका है और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

संस्थान से आया फोन, मां को मिली जानकारी

शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, मंगलवार दोपहर उन्हें संस्थान की ओर से फोन कॉल आया, जिसमें बेटी के साथ हुई घटना की सूचना दी गई। फोन मिलने के बाद वह तुरंत संस्थान पहुंचीं, लेकिन उन्हें आरोपी छात्र के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी बारिश का दौर जारी- चक्की दरिया में बढ़ा पानी का लेबल, 4 लोग फंसे

आरोपी छात्र के परिजनों से हुई बातचीत

बाद में जब आरोपी छात्र की पहचान हुई, तो दोनों पक्षों यानी छात्रा और छात्र के परिजनों के बीच बातचीत भी हुई। हालांकि, किसी नतीजे पर नहीं पहुंचने के बाद छात्रा की मां ने मामले को लेकर धर्मशाला पुलिस के पास औपचारिक शिकायत पत्र सौंपा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ FIR- गरीब बोलकर उड़ाया था मजाक, सोशल मीडिया पर भारी रोष

पुलिस ने शिकायत चौकी को सौंपी

एएसपी हितेश लखनपाल ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रा की मां द्वारा दी गई शिकायत को संबंधित पुलिस चौकी को भेज दिया गया है। अब चौकी स्तर पर जांच की जाएगी और आगे की कार्रवाई तय होगी।

क्या बोले अभिभावक?

छात्रा की मां का आरोप है कि संस्थान इस गंभीर मामले में पारदर्शिता नहीं बरत रहा। उन्होंने पूछा कि अगर मेरी बेटी के साथ कुछ और बड़ा हो जाता, तो कौन जिम्मेदार होता?उन्होंने स्कूल प्रशासन से भी जवाबदेही की मांग की है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख