राजनीति

#अपराध

February 22, 2026

हिमाचल: 23 वर्षीय युवती का गं*दा वीडियो बना किया ब्लै.कमेल, कई बार नोची..फिर कर दिया वायरल

युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल किया युवती का गंदा वीडियो

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal Girl crime

शिमला/मोहाली। किसी समय में हिमाचल प्रदेश को सबसे सुरक्षित राज्य माना जाता था। लेकिन अब इस हिमाचल में आए दिन रेप मर्डर और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। सबसे अधिक यहां की भोली भाली युवतियों को झांसे में लेकर उनके साथ दुष्कर्म किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अब हिमाचल के पड़ोसी राज्य चंडीगढ़ से सामने आया है। यहां हिमाचल की एक युवती के साथ युवक कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवक ने युवती की अश्लील वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है।

हिमाचल के निवासी हैं पीड़िता और आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार युवती हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है। वहीं आरोपी युवक भी हिमाचल के हमीरपुर जिला का रहने वाला है। आरोपी ने युवती के साथ मोहाली के खरड में इस वारदात को अंजाम दिया, जिसके चलते 23 साल की पीड़ित युवती ने खरड़ के सिटी पुलिस में युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है और न्याय की गुहार लगाई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: महिला के कपड़ों में घुम रहा था आदमी, लोगों ने बच्चा चोर गिरोह के शक में पकड़ा; की धुनाई

युवक ने धोखे से बनाया गंदा वीडियो

पुलिस को सौंपी शिकायत में 23 वर्षीय युवती ने बताया कि चंडीगढ़ में उसकी पहचान हिमाचल के हमीरपुर जिला के रहने वाले नरेंद्र कुमार से हुई थी। युवती के अनुसार वह लंबे समय से युवक के संपर्क में थी। पीड़िता ने आरोप लगया कि एक दिन आरोपी युवक नरेंद्र उसे बहाने से एक अज्ञात स्थान पर ले गया और धोखे से उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। 

 

यह भी पढ़ें :हिमाचल : घर में तोड़फोड़ का काम बना काल- खेलते बच्चे पर गिरी ईंट, अस्पताल में तोड़ा दम

युवती को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

युवती के अनुसार युवक उसके बाद लगातार उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करता रहा और कई बार उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। युवती ने बताया कि अब आरोपी युवक ने उसकी वह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। जिसके चलते उसकी बदनामी हो रही है। युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी युवक के खिलाफ सख्त सजा की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बच्चा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़- 3 अरेस्ट, एक नवजात का रेस्क्यू- पंजाब तक फैला है जाल

पुलिस कर रही मामले की जांच

वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने की सूचना मिलते ही आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि युवती की शिकायत पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी युवक को पकड़ लिया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख